दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ की धरती में कांग्रेस का यह राष्ट्रीय महाअधिवेशन मील का पत्थर साबित होगा >> मलिकार्जुन खरगे

Anil Choubey 25-02-2023 21:23:04


रायपुर 25/02/2023// कांग्रेस के राष्ट्रीय महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और झंडा वंदन भी किया गया झंडा वंदन राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने किया राष्ट्रगान के बाद दूसरे दिन का सेशन शुरू हुआ सेशन को संबोधित करते हुए मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इस अधिवेशन को मील का पत्थर बनाने की हमारी कोशिश है, यहां पर ऐसे निर्णय लिए गए हैं जो देश हित में और कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने के लिए नई उर्जा के साथ लिए गए  निर्णय  मील के पत्थर साबित होंगे उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जो उत्साह कांग्रेसियों में आया है उसके लिए उन्होंने उसे धन्यवाद दिया है मलिकार्जुन खरगे ने कहा है कि आज देश की स्थिति बहुत बुरी है इससे देश को बाहर निकालना है मलिकार्जुन खरगे ने कहा है कि आज हमारे देश में नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही हैं  इन. नफरत की दीवारों को तोड़कर हमने मोहब्बत की दुकानें खोलना शुरू कर दी हैं जिससे कांग्रेस को फिर से पूरे देश में आम सहमति से स्वीकार किया जाएगा कांग्रेस हमेशा से पिछड़े दलित माइनॉरिटी के लोगों को साथ में लेकर चलती रही  हैं कांग्रेस का इतिहास लंबा है आज इस इतिहास को छत्तीसगढ़ की धरती पर हम नए सिरे से लिखना चाहते हैं जिसमें हमने युवाओं को शामिल करने के लिए तमाम संशोधन किए हैं संविधान संशोधन पर उनकी चेयर पर्सन अंबिका सोनी आपको अवगत कराएंगी  संविधान संशोधन को लेकर जिस तरीके से मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि यह संशोधन का असर आगे 2024 के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में दिखाई देंगे

अंबिका सोनी ने संशोधन का प्रारूप प्रस्तु किया

संविधान संशोधन की चेयर पर्सन अंबिका सोनी ने सोनिया गांधी .राहुल गांधी और मलिकार्जुन खरगे का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का काम मेरे हाथों में सोंपा  का था मेरे साथ बहुत से सदस्य भी हैं जिन्होंने मिलकर लगातार मंथन किया और कांग्रेस के इस संविधान को  को बेहतर तरीके से आगे पेश किया जाए इसके लिए संविधान में कुछ संशोधन किए हैं जिसमें महिलाओं का मामला हो युवाओं का मामला हो और आगे किस तरीके से इस संविधान को सुचारू रूप से लागू किया जाए के लिए रूपरेखा तैयार की है जिसे मैं इस महाधिवेशन में एक प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत करती हूं प्रस्ताव प्रस्तुत होने के बाद सुरजेवाला ने इस पूरे संविधान के संशोधन पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं का 50% युवाओं का 50% और सबसे महत्वपूर्ण है थर्ड जेंडर को भी इसमें शामिल किया गया है इससे पूरे देश के हर वर्गमें हमारा प्रतिनिधित्व होगा और हम आने वाले चुनाव में इन सारे मुद्दों को ले जाकर जनता को बतलायेंगे की कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको जोड़ कर साथ में लेकर चलती है

संविधान में किये गए ये संशोधन
० संविधान में संशोधन के बाद अब कांग्रेस पार्टी के सभी फॉर्म में पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम शामिल किया जाएगा.

० कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमेटियों में 50 प्रतिशत पद महिला, एसटी एससी ओबीसी के साथ-साथ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है. इसी तरह 50 प्रतिशत पद महिलाओं और युवाओं के लिए आरक्षित होंगे.

० अब कांग्रेस पार्टी पेपरलेस वर्किंग की ओर बढ़ेगी. अब से सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी और डिजिटली रिकॉर्ड रखा जाएगा.

० कांग्रेस के कार्यक्रमों या प्रस्तावों में थर्ड जेंडर को शामिल किया जाएगा. कांग्रेस की सबसे निचली कमेटी बूथ कमेटी होगी. इसके बाद पंचायत, वार्ड, इंटरमिडिएट (जनपद, मंडल), ब्लॉक, जिला और प्रदेश की संरचना होगी.

० पार्टी के सारे फॉर्म में संशोधन किए गए हैं. अब पिता के साथ-साथ माता और पत्नी का भी नाम लिखा जाएगा.
० कांग्रेस के सभी चुने जनपद जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और नगर पालिका व कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ब्लॉक व जिले के ऑटोमेटिक डेलीगेट चुने जाएंगे.

० पहले 8 पीसीसी डेलीगेट में एक एआईसीसी मेंबर होते थे. अब 6 पीसीसी डेलीगेट पर एक एआईसीसी मेंबर होंगे. इस तरह इनकी संख्या 1240 से 1653 हो जाएगी. वहीं, 15 प्रतिशत के स्थान पर 25 प्रतिशत मनोनीत सदस्य भी होंगे. कांग्रेस कार्यसमिति की संख्या 23 जमा दो पर निर्धारित थी.

० कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 35 सदस्य होंगे. इनमें 50 प्रतिशत महिला, एसटी एससी ओबीसी और अल्पसंख्यक होंगे. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, लोकसभा व राज्यसभा के नेता कार्यसमिति के सदस्य होंगे.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs