दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस के अधिवेशन को डिस्टर्ब करने ईडी के छापे >> कांग्रेस

Anil Choubey 20-02-2023 20:45:04


प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ मंत्रीगणों की पत्रकार वार्ता

रायपुर/20 फरवरी 2023।  ///// छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा ने कहा भाजपा कांग्रेस पार्टी से खासतौर पर किस कदर डर चुकी है। इनकी केंद्र सरकार जिस तरह दमनकारी नीतियों को अपना रहे हैं। विपक्ष की आवाज उठाने नहीं देते। जिन पर असली मायने में रेड होना चाहिए उन पर सवाल न हो। राहुल गांधी, सोनिया गांधी को बुलाया गया। ये किसी भी स्तर पर गिर सकते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की तो इस यात्रा से इतना बौखला गए हैं कि ये इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। छत्तीसगढ़ को खुशी है कि यहां महाधिवेशन होने जा रहा है। ऐतिहासिक महाधिवेशन होने जा रहा है, इसलिए डर गए हैं। क्या कारण है कि बार-बार कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता, हमारे कार्यकर्ता न इनसे दबने वाले हैं, बल्कि और ज्यादा मजबूत होकर आवाज उठाएंगे। आज अडानी पर रेड करने की जरूरत है, जिसने दुनियाभर में भारत को नीचा दिखाया है। कांग्रेस ने हर रोज सवाल पूछे, 14 दिन हो गए, लेकिन क्या किसी ने एक भी दिन जवाब दिया। क्या पीएम या वित्त मंत्री ने जवाब दिया, बल्कि हर बात को ढकने की कोशिश की जा रही है। ये कोई भी हथकंडे अपनाएं। अपनी इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी का जिस तरह दुरुपयोग हो रहा पूरा देश देख रहा है। उनकी लाइन पर चाहिए वरना मीडिया को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज देश की जो दुर्गति हो रही है, यह ज्यादा दिन चलने वाली बात नहीं है। अभी महाधिवेशन है, फिर चुनाव आने जा रहा है। हम इनकी एक-एक बात को बेनकाब करेंगे। हम लोगों की आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे। आधा दर्जन साथियों पर ईडी की रेड हुई है, और भी कितनों पर करेंगे पीछे नहीं हटेंगे।


राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, सन्नी अग्रवाल, आरपी सिंह, विनोद तिवारी और देवेंद्र यादव के यहां छापे पड़े हैं। अभी-अभी पता चला है कि विधायक चंद्रदेव राय के यहां भी छापा पड़ा है। चार दिन बाद कांग्रेस का महाधिवेशन है। सभी लोग तैयारियों में जुटे हैं। दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जब भी कोई बड़ा कदम कांग्रेस पार्टी लेती है, तब-तब ऐसी घटना होती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झारखंड की जिम्मेदारी मिली थी। रिजल्ट आने के बाद छापा पड़ा। इसके बाद असम, उत्तरप्रदेश और हिमाचल के बाद छापा डाला। अब जब राष्ट्रीय महाधिवेशन होने जा रहा है, तब लोग शंका कर रहे थे और छापा पड़ ही गया।


कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के अलावा संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के ठिकानों पर भी ईडी ने छापा मारा है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं हैं। जब कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो ईडी से क्या डरेगी?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों और विधायकों के ठिकानों पर छापे का उद्देश्य है कि कांग्रेस के नेता काम ना करे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रमन सिंह पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बने हुए हैं, जब ईडी के छापे पड़ते हैं तो इसी तरह से बयान देते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छापे की टाइमिंग ऐसी है, कि जिस दौरान छापा पड़ना कई सवालों को जन्म दे रहा हैं छापे अधिवेशन के पहले भी हो सकता इस वक्त छापा पड़ना, साफ बताता है कि अधिवेशन को ये डिस्टर्ब करना चाहते हैं। महाधिवेशन में खेती, आर्थिक नीति, विदेश नीति पर बात होगी। भाजपा घबराई हुई है। इससे हम डरने वाले नहीं हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस को अधिवेशन को डिर्स्टब करने छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे मारे जा रहे। भाजपा जब राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पाती तो वह ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। पिछले 8 साल में 3010 छापे ईडी में मारे है। 95 प्रतिशत छापे विपक्ष पर ईडी में मारे मीडिया जब छापती है, तो आप छापा मारते हैं, संसद में आप विपक्ष को बोलने नहीं देते, न्यायपालिका को आप सार्वजनिक तौर पर प्रेस वार्ता करने पर मजबूर करते हैं, ED, CBI, Income Tax को आपने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के खिलाफ फ्रंटल ऑर्गनिज़शन बना रखा है। क्या ये है आपका लोकतंत्र? अपने परम मित्र अडानी के महाघोटाले में आप जांच क्यों नहीं करते ? हम कोई चीज छुपा नहीं रहे है। हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा अधिवेशन ऐसे ही चलेगा। छापे होने दीजिए, हम कड़ा मुकाबला करेंगे अडानी मामले पर कोई जांच नहीं हो रही, हम जेपीसी की मांग कर रहे है। जहां छापे पड़ने चाहिए वहां नहीं होते। 2014 से ईडी के जाल में विपक्ष के पार्टीवार लिस्ट पर गौर करें अब तक ईडी ने विपक्षी दलों के यहां इस प्रकार से छापेमारी की। कांग्रेस (24), टीएमसी (19), एनसीपी (11), शिवसेना (8), डीएमके (6), बीजद (6), राजद (5) बीएसपी (5), एसपी (5), टीडीपी (5), इनेलो (3), वाईएसआरसीपी (3), सीपीएम (2), एनसी (2), पीडीपी (2), इंडस्ट्रीज़ (2) ), AIADMK (1), MNS (1), SBSP (1)।

पत्रकारवार्ता में मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अनिला भेड़िया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुमित्रा घृतलहरे, अमीन मेमन उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs