रायपुर // 17/02/2023/// जल जीवन मिशन को लेकर पीएचइडी ठेकेदार एसोसिएशन ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि सीईओ आलोक कटारिया के आने से जल जीवन मिशन में फेली अनिश्चितता और अराजकता को विराम लग गया है बीते वर्षों में राज्य शासन और केंद्र शासन की राशि को लेकर जो भुगतान में समस्या आ रही थी उसे वर्तमान सीईओ ने हल कर दिया है अब ठेकेदारों के लंबित बिलों के भुगतान शुरू हो गए हैं जिससे ठेकेदारों नई उर्जा के साथ द्रुतगति से जल जीवन मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में लग गए हैं , पूरे छत्तीसगढ़ में जहां ठेकेदारों को तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अब उनका निराकरण तत्काल कर दिया जा रहा है PHED कांट्रेक्टर एसोसिएसन ने कहा है की वर्तमान CEO के तुरंत निर्णय लेने की क्षमता ने ठेकेदारों के काम करने में जो उत्साहवर्धक काम किया है उससे अब इस वर्ष जल जीवन मिशन लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा.
दूरदराज में जो ठेकेदार काम करते थे उन्हें बहुत सी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग बहुत कम मिलता था छुट भैया नेता भी गाहे-बगाहे ठेकेदार को धमकाते रहते थे अब यह नहीं हो पा रहा है
CEO अलोक कटारिया ने स्थानीय अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल जीवन मिशन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को तुरंत हल करके मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाया जाए वर्तमान सीईओ के कड़े निर्देशों और जिस तरीके से उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट ठेकेदारों को निलंबित और ब्लैक लिस्ट किया है इससे जो ठेकेदार वास्तव में काम करना चाहते हैं जो अधिकारी इमानदारी से इस मिशन को पूरा करना चाहते हैं उनमें एक नई ऊर्जा भर गई है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments