दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

SECL अधिकारियों की मिली भगत से अवैध कोयला कारोबार फलफूल रहा है

Anil Choubey 16-02-2023 12:19:28


अवैध कोयला के कारोबार पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, 108.5 टन कोयला जब्तअवैध

बिलासपुर 16/02/2023 //कोरबा क्षेत्र की  कुसमुंडा, दीपिका जैसी बड़ी खदानों में कोल माफिया ने अपनी गतिविधियां पूरे चरम सीमा पर लगा रखी है गांव के गांव इस अवैध खनन और चोरी में लगे हुए हें ये लोग चोरी किये गए  कोयले को सीधे ट्रकों में लोड कर रहे हैं माफिया इस कोयले को  खुले बाजार में बेच  रहे हैं यह सब स्थानीय कोल इंडिया के अधिकारियों की  नाक के नीचे हो रहा है

इस पूरे कारोबार की  अमूल चुल गतिविधियों कुछ इस तरह से संचालित होती है कि अवैध खनन और चोरी किए गए कोयले को लेकर गांव के स्थानीय नागरिक , महिलाएं ,बच्चे बोरियों में कोयला भर कर  सिर में और साइकिल में लगातार धुलाई करते हैं कोल माफिया के बतलाय सुरक्षित स्थान पर कोयले को डंप करते  हैं  वहां पर ट्रक लगाकर कोल माफिया उस कोयले को खुले बाजार में बेच रहे हैं यह सिलसिला 24 घंटे लगातार चलता रहता है

इस तरह संचालित अवैध खनन और चोरी किए गए कोयले के बारे में जब सुरक्षा अधिकारी से पूछा कि आप इन पर कार्यवाही क्यों नहीं करते उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन कम है और इनकी संख्या ज्यादा है दरअसल यह मामला पुलिस का है पुलिस इसमें कुछ करती नहीं हमारे पास अधिकार नहीं है कि हम इन पर कोई कार्यवाही कर सके इस तरीके की मिलीभगत से यह चोरी लगातार हजारों टन में हो रही है

इन बढ़ी खदानों में अवैध चोरी और अवैध खनन कोयले का कारोबार  बड़ा ही सिस्टमैटिक ढंग से होता है कोल माफिया ने अपना अपना इलाका बांट रखा है उन इलाके के लोग इस कोयले को खदानों से सीधा चोरी करके माफिया के अवैध डंपिंग यार्ड में लाते हैं और वहां से माफिया ट्रकों में लोड करके कोयला को  कोरबा से बाहर फर्जी दस्ताविजों के जरिये भेज देते कोल माफिया सिर्फ कोयला चोरी का काम नहीं करते वह इन खदानों से लोहा चोरी का काम भी बखूबी से करते हैं जिसकी मिलीभगत के कई उदाहरण हैं इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती कोल माफिया स्क्रैप माफिया का गुट  इतना सशक्त है कि उसके सामने एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा विभाग के लोग घुटने टेकते हैं

कोल माफिया के सरगना से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि हम इतना बड़ा कारोबार बिना सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से नहीं कर सकते हमारे महीने बंधे हुए हैं और हम यह काम बिना रोक-टोक के धंधा  करते हैं कोल  सरगना ने यह कहते हुए बड़े ही  आश्चर्यजनक जवाब दिया कि आजकल तो यह स्थानीय गांव के लोगों के लिए रोजी-रोटी का मुख्य संसाधन बन गया है यह तो हम चोरी कर कोयला इकट्ठा कर रहे हैं आपको ताज्जुब होगा कि स्थानीय कोल इंडिया के लोग एक ही डी ओ  पर कई ट्रक कोयला पार करवा रहे हैं यह वेध चोरी  लगातार जारी है इसमें कोल वाशरी और स्थानीय कोयला डिपो के मालिक  मोज कर रहे हें

अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने को लेकर सूरजपुर पुलिस एक्शन में है। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने अवैध कोयला के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना-चौकी की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 प्रकरण में 10 लाख 85 हजार रूपये कीमत के करीब 108.5 टन कोयला जब्त अलग-अलग धाराओं के तहत कार्यवाही किया है।

थाना विश्रामपुर पुलिस ने ग्राम रामनगर स्थित गणेश ईटभट्ठा में दबिश दिया जहां डेढ टन कोयला कीमत करीब 15 हजार रूपये का पाया गया, कोयला के संबंध में संचालक से दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जो कोयला चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर कोयला जप्त कर धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्यवाही करते हुए उमाशंकर जायसवाल निवासी रूनियाडीह को गिरफ्तार किया गया।

थाना सूरजपुर पुलिस ने ग्राम मानी स्थित आदर्श जायसवाल ईटभट्ठा में दबिश दिया जहां करीब 10 टन कोयला कीमत करीब 1 लाख रूपये का संदिग्ध हालत में पाया गया। चौकी करंजी पुलिस ने ग्राम खरसुरा स्थित नरेन्द्र जायसवाल के ईटभट्टा से करीब 40 टन कोयला कीमत करीब 4 लाख रूपये एवं आदर्श जायसवाल ईटभट्ठा से 20 टन कोयला कीमत करीब 2 लाख रूपये का संदिग्ध हालत में पाया गया। थाना जयनगर पुलिस ने ग्राम गोपालपुर स्थित मनोज राजवाड़े के ईटभट्टा से करीब 35 टन कोयला कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रूपये का संदिग्ध हालत में पाया गया। इन चारों मामले में धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर कोयला जप्त किया गया है। जप्त कोयला का परीक्षण एवं कोयला संबंधी दस्तावेज की सत्यापन एसईसीएल से कराई जा रही है। कोयले का अवैध कारोबार करने वालों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

बीते रात्रि में थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में अवैध चोरी का कोयला लेकर शांतीनगर की ओर से प्रतापपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शांतीनगर में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 66 ई 8803 को रोकवाया जिसकी तलाशी लेने पर पिकअप में कोयला लोड़ पाया गया। वाहन चालक राजकिरण प्रजापति पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अमनदोन, थाना प्रतापपुर से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो पिकअप वाहन में लोड़ कोयला चोरी का होने के अंदेशा पर करीब 2 टन कोयला कीमत करीब 20 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर धारा 41(1-4)/379 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकिरण प्रजापति को गिरफ्तार किया।

इन कार्यवाहियों में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई पियुश चन्द्राकर, चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी, एएसआई शशि शेखर तिवारी, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, मुकेश्वर वर्मा, अविनाश सिंह, संजय राजपूत, नवीन सिंह, हरविन्दर सिंह, अनिल कुजूर, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक राजू तिवारी, इन्द्रजीत सिंह, निरंजन एक्का, अरविन्द पाण्डेय व जयप्रकाश यादव सक्रिय रहे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs