रायपुर.
अति पिछड़ा सर्व कल्याण मंच द्वारा खारून नदी को बचाने के लिए "खारून बचाओ, भूजल बढ़ाओ, पेड़ लगाओ" मुहिम शुरू की गई है।
जिसके तहत खारून के किनारे सघन वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है और प्रथम
चरण में खारून के किनारे 2000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शुरूआती तौर पर
आमदी में 200 से अधिक वृक्ष लगाए गए। बीते
बुधवार को इस अभियान की शुरूआत रायपुर के करीब ग्राम आमदी से की गई। ग्राम आमदी
खारून नदी के किनारे बसा हुआ है और पिछले कुछ वर्षों से यहां पानी की समस्या से
ग्रामवासी जूझ रहें हैं। यहां ग्राम वासियों ने मिलकर एक तालाब का निर्माण भी किया
है। खारून नदी पर ग्राम में एक एनीकट भी बनाया गया है लेकिन गर्मियों में इस ग्राम
के नज़दीक नदी पूरी तरह से सूख जाती है। ऐसी स्थिति उन ज्यादातर ग्रामों में है जो
खारून के किनारे बसा हुआ है। इस अभियान के शुरूआत के मौके पर एक कार्यक्रम का
आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने इस
अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जल बचाने जैसी मुहिम सामाजिक स्तर पर होना
चाहिए। विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद
पर्यावरणविद् डॉ. एमएल नायक ने जल अंधाधुंध दोहन पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि
पृथ्वी के भीतर स्त्रोत तक जल पहुंचने काफी वक्त लगता है जबकि हम इसे कुछ ही घंटों
के भीतर निकाल लेते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत भागवताचार्य पं. पूरन शर्मा के
मंत्रोच्चार से की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कार्टूनिष्ट त्रयंबक शर्मा, पत्रकार मनीष शर्मा मौजूद थे। अतिथियों
ने अपने उद्बोधन में मंच के संयोजक समाजसेवी प्रभात मिश्र के इस अभियान की प्रशंसा
की जिसपर उन्होंनें कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
स्वागत भाषण आमदी के सरपंच लखन निषाद ने पढ़ा। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन धीवर ने
किया । कार्यक्रम में जनपद सदस्य फुलेश साहू, पूर्व जनपद सदस्य जगदीश साहू, नारायण बया सहित आमदी वासी और आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में
मौजूद थे। मुख्यअतिथि सहित सभी ने खारून किनारे वृक्षारोपण किया जिसमें आम, कटहल, आंवला, नीम के वृक्ष शामिल थे। कार्यक्रम के
संयोजक प्रभात मिश्र ने बताया कि चरणबद्ध ढंग से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से
अभियान लगातार जारी रहेगा ।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments