ग्राम&करेली, जिला बेमेतरा के कृषक पी.सत्यनारायण
सोलर पंप से उन्नत कृषि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं
जिला-बेमेतरा मुख्यतः कृषि प्रधान जिला है, वर्षा आधारित जिला होने से एक फसली कृषि कार्य किया जाता है। कृषि के लिए पानी अमृत है ऐसे में खेतो तक विद्युत लाईन का विस्तार करना किसानों के लिये खर्चीला साबित होता है। किसानों को खरीफ की फसलों में वर्षा की कमी या विलंब होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, साथ ही सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नही होने से किसान रबी की फसल नहीं ले पाते थे। इस कारण किसानों को दोनों फसलों में आर्थिंक नुकसान की संभावना बनी रहती थी। इसी समस्या को दृष्टिगत् रखते हुये शासन द्वारा सौर सुजला योजना प्रारंभ की गई । सोलर पंप स्थापित होने से अब किसानों को बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ता साथ ही बिजली बिल का भी वहन नहीं करना पड़ता। सौर सुजला योजना से आज जिले के किसान खरीफ एवं रबी फसल दोनों फसलों को बिना परेशानी के ले पा रहे हैं, जिससे फसल उत्पादन में वृद्वि के साथ-साथ उनकी आमदनी भी बढ़ रही है।
.jpg)
वर्ष 2019-20 में सौर सुजला योजना फेस-04 अंतर्गत ग्राम-करेली, वि.ख.-बेरला के प्रगतिशील कृषक श्री पी. सत्यनारायण पिता पी. सुब्बाराव के द्वारा अपने कृषि भूमि में 05 एचपी क्षमता का सोलर पंप स्थापित किया गया है। कृषक श्री पी. सत्यनारायण द्वारा बताया गया कि सोलर पंप स्थापना के पूर्व केवल खरीफ फसल लिया जाता था, सोलर पंप स्थापना उपरांत अब रबी का फसल भी ले रहे है, पिछले 03 वर्ष से सोलर पंप से वर्षभर सिंचाई कर भरपूर लाभ ले रहे हंै। वे प्रति वर्ष अपने कृषि भूमि पर 02-03 खाद्यान्न के साथ-साथ बागवानी फसलों जैसेः- धान, गेंहू, नीबू, हल्दी, बेर, गोभी, लौकी, आलू, प्याज इत्यादि का उत्पादन किया जा रहा है। कृषक द्वारा बताया गया कि सोलर पंप प्रतिदिन सूर्य की रोशनी से संचालित होता है, जिससे उन्हे निःशुल्क पानी प्राप्त होता है, सोलर पंप के प्रयोग से किसी प्रकार का विद्युत देयक का भुगतान नहीं करना पड़ता है। सोलर पंप का संचालन बहुत आसान है, अब विद्युत कटौती की समस्या का सामना नही करना पड़ता है। इस प्रकार सोलर पंप से उन्नत कृषि कार्य करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे है।
इस प्रकार जिले के कृषक शासन की महत्वाकांक्षी सौर सुजला योजनांतर्गत सोलर पंप स्थापित कर लाभान्वित हो रहे है। सोलर पंप स्थापित होने से कृषक सिंचाई के लिये आत्मनिर्भर होकर आर्थिक बचत कर रहे है साथ ही पर्यावरण को अनुकूल बनाये रखने एवं जल संवर्धन करने में सहयोग प्रदान कर रहे है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments