दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

31 जनवरी तक रिकार्ड 110 लाख मीट्रिक टन खरीदने का है लक्ष्य <<< मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 23-01-2023 18:08:23


भेंट-मुलाकात : बलौदाबाजार  जिला, ग्राम पुरैना खपरी

मुख्यमंत्री जी की घोषणा

1. पुरैना खपरी की प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा ।

2. पुरैना खपरी में सर्व समाज के लिये भवन का निर्माण कराया जायेगा।

3. पड़कीडीह- रावन-हिरमी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।

4. ग्राम हिरमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

5. लदुआ एवं सलौनी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।

6. हथबंद में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।

7. शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय बलौदाबाजार में नवीन भवन निर्माण करवाया जायेगा।

 8. बलौदाबाजार - हिसदा बायपास मार्ग लंबाई 7 कि. मी. का 17 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि से निर्माण कराया जाएगा।

बलौदाबाजार  23/01/2023//  //// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम पुरैना-खपरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। मछली पालन विभाग के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में से श्री दीनबंधु लहरे को आईस बॉक्स, श्रीमती छोहरी बाई बंजारे को जाल तथा ग्राम पुरैना खपरी से श्रीमती कावेरी साहू को आईस बॉक्स प्रदान किए। इसी प्रकार ग्राम ताराशिव से श्री ईमिर सिंग पटेल, श्री राजकुमार पटेल को जाल और श्री बद्री प्रसाद पटेल को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। 

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशक्त विवाह योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम गबौद से श्री सुलेन्द्र कुमार कुर्रे को 1 लाख रूपए तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत ग्राम वार्ड 04 नगर पंचायत पलारी से श्रीमती यशोदा देवांगन और वार्ड 03 नगर पंचायत पलारी की श्रीमती सविता जायसवाल को 20 हजार रूपए की राशि प्रदान की। इसी प्रकार सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ग्राम वार्ड क्रमांक 06 इंदिरा कॉलोनी सोनपुरी रोड नगर पालिका बलौदाबाजार से श्री ईश्वर साहू, ग्राम बिटकुली से श्री जेठूराम पटेल और ग्राम- पोस्ट नयापारा तहसील, विकासखण्ड बलौदाबाजार से कु. बैसाखीन निषाद को ट्रायसायकल प्रदान किए। इसी प्रकार ग्राम पोस्ट कोनारी विकासखण्ड पलारी से श्री हेम कुमार बंजारे और सदर वार्ड भाटापारा नगर पालिका भाटापारा से श्री कमल कुमार बांधे को मोट्राईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किए गए। इसी प्रकार उभयलिंगी व्यक्ति योजना के तहत ग्राम चिचिरदा से हेमंत कुमार, ग्राम लटुवा से सुरेश पैकरा तथा ग्राम पुरेनाखपरी से महेन्द्र निषाद को उभयलिंगी आई.डी. कार्ड/प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

भेंट-मुलाकात, बलौदाबाजार विधानसभा, पुरैना-खपरी

मुख्यमंत्री ने कहा- भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दो तिहाई विधानसभा पूर्ण हो चुका है।

4 मई से शुरू हुआ है यह भेंट मुलाकात कार्यक्रम। यह कार्यक्रम देश का पहला कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानते हैं। हमने विधायक निधि को बढाकर 4 करोड़ किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी क़िस्त 31 मार्च को दी जाएगी।

भेंट-मुलाकात, बलौदाबाजार विधानसभा, पुरैना-खपरी

भेंट-मुलाकात में चन्नूलाल ने बताया कि 6 एकड़ में धान की बोवाई किया है। लेकिन परिवारिक विवाद के कारण शासन की योजनाओं का लाभ नही मिला। मुख्यमंत्री ने नियमानुसार प्रकरण का निराकरण करने कहा।

किसान मेघनाथ यादव ने बताया कि 10 एकड़ जमीन है। भर्री में सब्जी लगाते हैं। 4 लाख 38 हजार रुपये ऋण लिया था जिसमे 3 लाख रुपये माफ हुआ। कर्ज माफ होने के बाद ट्रैक्टर खरीदा। किसान ने कहा ट्रैक्टर भूपेश कका का चिन्हा है। बहु के लिए गहना लिया। मिडिल स्कूल का उन्नयन करके हाई स्कूल करने हेतु निवेदन किया।

भेंट-मुलाकात : बलोदाबाजार  जिला, ग्राम पुरेना खपरी

रमेश मिश्रा ने बताया 35 एकड़ में खेती है। 4 लाख का कर्ज माफी हुआ है। उसके लिय बहुत बहुत धन्यवाद। वर्तमान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के  किस्त भी मिल रहा है।। खेत में दो ट्यूबवेल कराया हूँ।आपके योजनाओ के लिए बहुत बहुत आभार।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी योजनाओं से खेती के रकबा में बढ़ोतरी हुई है साथ ही उत्पादन में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुआ है । अभी 103 लाख मीट्रिक टन धान खरीदे है। अभी 31 जनवरी तक खरीदेंगे, 110 लाख मीट्रिक टन खरीदेंगे ऐसा अनुमान है।

भेंट-मुलाकात, पुरैना-खपरी

मुख्यमंत्री ने कहा- सबको राशन मिले इसके लिए सबके लिए राशन कार्ड बनाया गया है। वैजयंती ने बताया घर में 4 सदस्य है। 35 किलो चावल फ्री में मिलता है। नमक और शक्कर भी मिलता है।  स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज में 80-90 हजार रुपया लग गया। आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs