दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुलाकात कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखलायी

Anil Choubey 04-07-2019 09:11:18


रायपुर/// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनसामान्य से सीधे संवाद स्थापित करने और जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किये गए जन चौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को कांग्रेस जनता के लिये बड़ी राहत बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग भरोसे के साथ मुख्यमंत्री निवास अपनी समस्यायों के निराकरण के लिये पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूरी तन्मयता और संवेदनशीलता के साथ लोगो की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। भेंट-मुलाकात में उमड़ा लोगों का जनसैलाब भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों के विश्वास और आस्था का जीताजागता सबूत है।

    प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा के नेता मुख्यमंत्री की इस सार्थक पहल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर अनावश्यक मीनमेख निकाल रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सामंती जनदर्शन के कार्यक्रम को भी देखा है। रमन सिंह के जनदर्शन कार्यक्रम कहने को तो जनता से सीधे मुलाकात का बताया जाता था लेकिन इसके लिए जनता को तीन दिन पहले नाम लिखवा कर समय लेना पड़ता है तभी लोग रमन सिंह के जनदर्शन के कार्यक्रम में शामिल हो पाते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी समस्याएं बता सकता है।

भाजपा की सरकार और उसके मुखिया के जनदर्शन में जनता की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय आत्मप्रचार विज्ञापन और भोंडा प्रचार था। भाजपा सरकार द्वारा ग्राम सुराज नगर सुराज सहित अनेक आयोजन कर जनता से आवेदन तो लिये जाते थे, लेकिन जनता के आवेदनों का निराकरण नही होता था जनता से प्राप्त आवेदनों को डस्टबिन में डाल दिया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आडम्बरों से परे सादगीपूर्ण प्रभावी भेंट मुलाकात का कार्यक्रम कर जनता का भरोसा जीता है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs