दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन की आयोजन के लिये एआईसीसी के निर्देश पर कमेटियों का गठन

Anil Choubey 21-01-2023 19:10:53


प्रभारी सेजला की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक संपन्नहाथ से हाथ जोड़ो के लिये बनाई गयी रणनीति राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिये बनेगी कमेटिया

रायपुर/21 जनवरी 2023///  कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। पहली बैठक कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन की तैयारियों और आयोजन के लिये एआईसीसी के निर्देश पर विभिन्न कमेटियों के गठन के लिये व्यापक चर्चा की गयी। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिये कुल 17 कमेटियां बनाई जायेगी। आवास समिति, परिवहन समिति, चिकित्सा समिति, भोजन समिति, प्रचार समिति, साज-सज्जा समिति, पंडाल समिति, आम सभा समिति, स्मारिका समिति, प्रदर्शनी समिति, सेवादल वालेंटियर्स, कोआर्डिनेशन कमेटी, मंच प्रबंधन समिति, मीडिया सेंटर, इसके अलावा उप समितियां भी आवश्यकतानुसार बनाई जायेगी।


 

इसके साथ ही 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों की भी व्यापक समीक्षा की गयी। निर्णय लिया गया कि एआईसीसी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार हर घर तक किया जायेगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों के पोस्टर, पाम्पलेट, राज्य सरकार की योजनाओं की प्रचार सामग्री हर घर में कांग्रेस के निशान का स्टीकर तथा राहुल गांधी के भाषणों और यात्रा को एलईडी के माध्यम से गांव-गांव तक दिखाया जायेगा।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री पंकज शर्मा, रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री पियुष कोसरे, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री अरूण सिसोदिया, सुमित्रा धृतलहरे, कन्हैया अग्रवाल, सेवादल के मुख्य संगठन अरूण ताम्रकार, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा उपस्थित थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs