लड्डू गोपाल /// कलियुग में सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान हैं
श्रीकृष्ण। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा से घर की सभी परेशानियां
दूर हो सकती हैं। अधिकतर लोग घर में लड्डू गोपाल घर में रखते हैं, लेकिन पूजा-पाठ में छोटी-छोटी कमियों की वजह से पूजा का पूरा फल नहीं
मिल पाता है। उज्जैन के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. सुनील नागर के
अनुसार सही विधि से बाल गोपाल की पूजा की जाए तो वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। इनकी
प्रसन्नता से घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। व्यक्ति को हर काम में सफलता
मिलती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। यहां जानिए कान्हा को मनाने के लिए किन
बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1. रोज सुबह जल्दी उठें। स्नान के बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश की
पूजा सबसे पहले करें। गणेशजी को स्नान कराएं। वस्त्र अर्पित करें। गंध, फूल, धूप-दीप,
चावल, प्रसाद चढ़ाएं।
2. गणेशजी के बाद बाल गोपाल की पूजा करें। कान्हाजी को साफ जल से
स्नान कराएं। इसके बाद पंचामृत से स्नान कराना है। पंचामृत दूध, दही, घी, शदर और मिश्री मिलाकर बनाएं। स्नान दक्षिणावर्ती शंख से कराएंगे तो
ज्यादा शुभ रहेगा।
3. स्नान के बाद भगवान को वस्त्र, गंध, फूल, धूप-दीप,
चावल, तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
4. प्रतिमा को फूल माला पहनाएं, चंदन से तिलक
लगाएं। मोर पंख अर्पित करें।
5. बाल गोपाल को माखन, मिश्री, तुलसी का भोग लगाएं।
6. श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: का जाप कम से कम 108 बार करें।
7. अगर आपके घर में बाल गोपाल हैं तो मांस-मदिरा, अधार्मिक कार्यों से बचना चाहिए।
8. बाल गोपाल को रोज स्नान करना बहुत जरूरी है। इसके श्रृंगार, पूजा,
भोग, आरती और शयन जरूर कराएं।
9. बाल गोपल की पूजा और उन्हें भोग लगाएं बिना खाना नहीं चाहिए।
उन्हें भोग लगाने के बाद भोजन प्रसाद बन जाएगा।
10. घर में वाद-विवाद न करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर के
आंगन में तुलसी जरूर लगाएं।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments