दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों का किया अवलोकन

Anil Choubey 18-01-2023 18:51:23


***  बेलपान में तेजी से आकार ले रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का मुख्यमंत्री ने लिया जायजामुख्यमंत्री ने रीपा स्थल पर पीपल के पौधे का भी किया रोपण ****

रायपुर 18 जनवरी 2023 / मुख्यमंत्री श्री  भूपेश बघेल बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के अंतर्गत बेलपान में तेजी से विकसित किए जा रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों के आग्रह पर उनके द्वारा निर्मित कोसा जैकेट को पहना और लाभांवित हितग्राहियों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने रीपा औद्योगिक पार्क स्थल पर पीपल का पौधरोपण भी किया।

  तेजी से विकसित हो रहे रीपा में 8 युवा उद्यमी वेल्डिंग, सिलाई, कूलर मेकिंग, स्लीपर मेकिंग, सीमेंट पोल बनाने, लोहे के उपकरण बनाने के काम करेंगे। यहां भोजनालय और स्टेशनरी मार्ट का व्यवसाय भी होगा इसके लिए 8 व्यक्तिगत हितग्राहियों को 7.50 लाख रुपए का बैंक लोन भी स्वीकृत किया गया है और लगभग 3 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। बेलपान में 6 महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मसाला, वर्मी खाद, गोबर बिक्री, मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग फ्लाई ऐश ब्रिक्स और सब्जी, बड़ी का काम भी किया जाएगा।रीपा के स्थापित होने से ग्रामीण उद्यमियों को और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

बेलपान में स्थापित हो रहे रीपा में 31.50 लाख रुपए की लागत से फ्लाई ऐश से ईट बनाने का यूनिट शुरू होगा। यहां अत्याधुनिक मशीनों द्वारा फ्लाई ऐश ईट बनाई जाएंगी। जिनका उपयोग अधोसंरचना निर्माण और सरकारी तथा निजी क्षेत्रों के निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए यहां शेड, स्टोर और वर्किंग क्षेत्र के लिए आधा एकड़ भूमि विकसित की गई है। ईट बनाने के लिए फ्लाई ऐश सीपत के बिजली घर से लिया जाएगा। रीपा में मसाला उद्योग से 9 महिला सदस्यों के स्व-सहायता समूह लाभान्वित होंगे। इसे 19 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यहां हल्दी पाउडर, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, मीट एवं चिकन मसाला सहित मिक्स मसाला और सब्जी मसाला बनाया जाएगा। मसाला यूनिट में बने उत्पादों को क्षेत्रीय बाजारों के साथ-साथ मॉल, सी मार्ट और शासकीय संस्थाओं में भी भेजा जाएगा। रीपा के मशरूम यूनिट में लगभग 17 लाख रुपए की लागत से आयसटर मशरूम यूनिट तैयार की जाएगी। इस यूनिट से कम कृषि भूमि वाले या भूमिहीन किसानों को मशरूम की खेती कर अधिक लाभ कमाने की ट्रेनिंग भी दी गई है। इस यूनिट से उत्पादित मशरूम को लोकल बाजार के साथ-साथ सी मार्ट, प्रतिष्ठित होटल और शासकीय स्कूल और छात्रावास में भी उपयोग किया जाएगा। रीपा आद्यौगिक पार्क स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा जाम एवं संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह द्वारा कदम के पौधे का रोपण किया गया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs