दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोंपा ज्ञापन

Anil Choubey 18-01-2023 12:03:00


**** राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में मुख्य सचिव को सौंपा गया ज्ञापन प्रदेश के सभी जिलों में राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निराकरण की अधिकारियों ने की मांग ***

रायपुर 18 जनवरी ////  छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में आज संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य सचिव कार्यालय मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्रीमती पूनम  सोनी को राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया और समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई।  इस अवसर पर श्री बालमुकुंद तंबोली अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ, श्री भूपेंद्र पांडे अपर संचालक एवं प्रदेश प्रवक्ता राजपत्रित अधिकारी संघ, श्री नारायण बुलीवाल संयुक्त संचालक एवं  प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ उपस्थित थे।

  इसके साथ ही आज सभी जिलों में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।अधिकारियों व कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों द्वारा मांग की गई है कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु गठित जिला एवं राज्य स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक तत्काल आयोजित की जाये। प्रदेश के विभिन्न विभागों में राजपत्रित अधिकारियों के सेटअप का पुनरीक्षण किया जाये, ताकि विभागों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के दीर्घकालीन कार्यानुभव व विषय विशेषज्ञता का लाभ विभाग को मिल सके, इस हेतु विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को विभागीय प्रमुख/डायरेक्टर/कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया जाये ।

प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली का संधारण मंत्रालय की भांति ऑनलाईन किया जाये, ताकि समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान मिल सके। प्रदेश के राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती लोक सेवा आयोग से होने के कारण सभी कैडर के भर्ती नियम में एकरूपता लायी जाये ।प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए। अखिल भारतीय सेवा में पदोन्नति हेतु राजपत्रित अधिकारियों के कोटे में वृद्धि की जाए । कांग्रेस घोषणा पत्र में किये गये प्रमुख वादे - चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान

को शीघ्र लागू किया जाये। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार माह जून में सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की आमसभा दिनांक 11 जनवरी 2023 को रायपुर में संपन्न हुई थी। उक्त बैठक में राजपत्रित अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से  पारित करते हुए यह निर्णय लिया गया था कि  सभी जिलों में जिला कलेक्टरों को राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री व मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकुंद तंबोली ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की सभी मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल की मांग की है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs