रायपुर//
कांग्रेस
सरकार की पहली जन चौपाल मुख्यमंत्री निवास में लगी भारी संख्या में लोग
अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रूबरू हुए जन चौपाल में कृषि
मंत्री रविंद्र चौबे के अलावा रायपुर के महापौर विशेष रूप से उपस्थित थे जन चौपाल
मैं जिस तरीके से जनसैलाब उमड़ा उससे लग रहा था की बहुत दिनों के बाद जन
चौपाल का कार्यक्रम शुरू हुआ है इसके पहले भाजपा सरकार के मंत्री मुख्यमंत्री जनदर्शन लगाया करते थे पिछले 7 महीनों के बाद अब यह मौका आया है
जब कांग्रेस ने अपनी जन चौपाल शुरू की है
कांग्रेस सरकार
ने जन चौपाल लगाने के साथ ही जन चौपाल एप को भी लांच किया
है इस ऐप की खासियत है कि इसमें आप अपनी शिकायत दर्ज करा
सकते हैं शिकायत की ताजी स्थिति क्या है यह अपने आप देख सकते हैं और संबंधित विभाग
में जाकर उस शिकायत पर क्या कार्यवाही हुई की जानकारी ले सकते हैं यदि कार्रवाई
नहीं हुई तो आप उन्हें उसे पर अपनी शिकायत की ताजा स्थिति अपलोड कर सकते हैं
जन चौपाल का मुख्य कर आकर्षण वह छोटे बच्चे थे जो शराब को लेकर लगातार आंदोलन
कर रहे हैं उन्होंने शराब की दुकान को बंद करने के लिए आंदोलन छेड़ा हुआ था आबकारी
मंत्री के आश्वासन के बाद भी जब शराब दुकान नहीं हटी तो वह आज जन चौपाल में इस
समस्या को लेकर आए थे अचानक बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा की बच्चो
को तत्काल हम से मिलाया जाए भूपेश बघेल ने मांग को मानते हुए कहा है कि जल्द ही शराब दुकान
वहां से हटा ली जाएगी
जन चौपाल में मेडिकल तकनीकी
एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल भी आया था उन्होंने मुख्यमंत्री को बतलाया कि पैरामेडिकल तकनीक की सीधी भर्ती में काफी गड़बड़ी
हुई है इसकी जांच के आदेश दिए जाएं मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए
स्वास्थ्य संचालक और सचिव को जांच के आदेश दिए
मुख्यमंत्री से दुर्ग जिले के गिरी गांव से आए किसानों ने भी
मुलाकात की उन्होंने बताया कि गांव में डायवर्सन बांध और नहर का निर्माण 71//72 में हुआ था उसके आस-पास के गांव
मिलाकर लगभग 1000 एकड़ सिंचाई होती थी लेकिन पिछले वर्ष से बांस और नहर की मरम्मत नहीं
होने के कारण पानी नहीं रुक पा रहा है जिससे 1000 एकड़ खेती सिंचाई से वंचित है
किसानों की इस पहल पर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री को पत्र भेजने के निर्देश
दिए हैं परीक्षण कर समस्या का निदान कराया जाएगा ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के
रायपुर स्थित निवास में आज से प्रारम्भ हुए जन चौपाल, भेंट-मुलाकात
कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलकर
की। उन्होंने गुमाश्ता लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को लाइफ टाइम करने के राज्य
शासन के फैसला के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा
कि इस निर्णय से व्यापारियों को बार-बार लाइसेन्स नवीनीकरण में होने वाली
परेशानियों से राहत मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में राईस मिल एसोसिएशन, प्रिंटर्स एसोसिएशन, रायपुर मशीनरी
मर्चेंट एसोसिएशन और गंज डबरी मर्चेंट एसोसिएशन सहित विभिन्न व्यापारी संघों के
प्रतिनिधि शामिल थे। इन्होंने व्यापारी नेता श्री राजेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में
मुलाकात की। सर्वश्री गुरजीत सिंह संधु, अमर परचानी, मनोज जैन, सोहेब अंसारी, अखिल अग्रवाल और
प्रमोद जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments