दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

राम वनगमन पथ से जुड़ेगी तातापानी स्थित रामचौरा पहाड़ी>> मुख्यमंत्री बघेल

Anil Choubey 14-01-2023 18:42:50


*** गौरलाटा बनेगा जिले का मशहूर पर्यटन स्थल तातापानी महोत्सव को मिलेगा ट्रस्ट का दर्जा  मुख्यमंत्री मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव में हुए शामिल ***

रायपुर, 14 जनवरी 2023 ////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज तातापानी महोत्सव में शामिल हुए. यहां उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव के आयोजन के लिए  बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर रामानुजगंज जिले की जनता को 1003 करोड़ रूपए के 1707 विकास कार्यों की सौगात देते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का भी गौरव है।

तातापानी को राम वनगमन परिपथ से जोड़ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने तातापानी के एतिहासिक महत्व और स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए तातापानी रामचौरा पहाड़ी को राम वनगमन पथ से जोड़ने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि  इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोरशोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है और  इसकी एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है.मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है ताकि मिलेट्स को बढ़ावा दिया जा सके.

विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजातियों ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए योजनाओं का निर्माण और इसका लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए सरगुजा संभाग में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया. सम्मान किए जाने पर श्री भूपेश बघेल भाव विभोर हुए और इस सम्मान के लिए  मुख्यमंत्री ने उनको धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य आज से उत्तरायण हो रहे हैं और मैं भगवान सूर्य से प्रार्थना करता हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि ऐसे ही दिन दुगनी, रात चौगुनी बढ़ती रहे.

 तातापानी में मुख्यमंत्री की घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर बड़ी घोषणाएं करते हुए 25 करोड़ रूपए की लागत से कुसमी लावा जलाशय योजना का निर्माण,30 करोड़ की लागत से   भूमका व्यपर्तन योजना के निर्माण, कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना, चांदो में सहकारी बैंक की शाखा खोलने , गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने, नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ के निर्माण, तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने, बलरामपुर में गौरव पथ के निर्माण , परसपाल से चलगली,  चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन,  जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण कराने की  घोषणा की.

 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव व सामरी विधायक श्री चिन्तामणीयि महाराज, सरगुज़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह,अपेक्स बैंक के संचालक श्री अजय बंसल ,कलेक्टर श्री विजय दयाराम के,पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग   सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे.

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs