दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

समूह की महिलाओं ने कहा सालों साल चले शासन की ये जनहित योजनाएं

Anil Choubey 13-01-2023 21:20:24


पाली-तानाखार विधानसभा के ग्राम-लाफा में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

रायपुर, 13 जनवरी 2023 //// पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाफा में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने एक के बाद अपने आर्थिक स्वावलंबन की दास्तां सुनाकर मुख्यमंत्री सहित पूरे जनसमूह को स्तब्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान और गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर ये महिलाएं अपने सामाजिक और आर्थिक जीवन को बेहतर बनाने में सफल हुई हैं। गोधन न्याय योजना ने इनकी आमदनी को बढ़ाने में मददगार साबित हुई है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को महिला स्व-सहायता समूह की श्रीमती सावित्री बाई ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाएं हैं। उनके समूह ने अब तक गौठान में लगभग 3100 क्विंटल गोबर बिक्री कर सवा 6 लाख रूपए की आय अर्जित की है। समूह के प्रत्येक सदस्य को इससे 60-60 हजार रूपए से ज्यादा की कमाई हुई है। उन्होंने गोबर से हुई आय से रोटावेटर और ट्रैक्टर ट्रॉली लिया है ताकि घर की आमदनी को और बढ़ाया जा सके। श्रीमती रानी उईके ने बताया कि उनके समूह ने भी गोबर बेचकर 1 लाख 74 हजार रुपये की आय अर्जित की है। इसे उन्होेंने अपने नए घर में शीट, खिड़की और दरवाजा लगवाया है। इसी गौठान के दूसरे महामाया स्व-सहायता समूह की श्रीमती चंद्रवती ने बताया कि उसके समूह द्वारा साढ़े 3 एकड़ ज़मीन पर 2 एकड़ में ड्रिप से और डेढ़ एकड़ सामन्य सिंचाई द्वारा मिर्च, टमाटर, करेले इत्यादि की पैदावार कर 1 लाख 28 हजार की कमाई की है। गांव की महिलाओं को शासन की योजनाओं के चलते गांव में ही काम मिल रहा है। महिलाएं घर भी संभाल रहीं हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग भी दे रहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को देखकर कहा नारी सही मायने में सर्वगुण संपन्न होती हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने 4 सालों में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों, मजदूरों, वनवासियों और महिलाओं के खाते में पहुंचाये हैं, जिससे निश्चित रूप से सभी के जीवन में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की पहल सभी का समावेशी विकास करना है। हमारी सरकार भी उसी दिशा में लगातार काम कर रही है। अब गोबर से पेंट भी बनाया जा रहा है। इससे हमारे शासकीय स्कूलों की पोताई करायी जायेगी। रिपा से कई नवाचार किए जाएंगें जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोज़गार मिलेगा। ये शासन सभी के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और छत्तीसगढ़ के संस्कृति से लेकर विकास में अहम भूमिका अदा करेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs