मोती लाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है
नई दिल्ली
/// कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक
ओपन लेटर भी जारी
किया है. इस
ओपन लेटर में राहुल गांधी ने
लिखा, 'कांग्रेस
पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी'.
उन्होंने पत्र में 2019
के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र
करते हुए लिखा 'अध्यक्ष
के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. इसलिये अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं'. उन्होंने आगे लिखा,
पार्टी को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं मौजूद
रहूंगा. बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने
कहा कि एक महीने पहले ही नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए था. राहुल गांधी ने
कहा, 'बिना
देर किए हुए नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द हो. मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं.
मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं.
सीडब्ल्यूसी को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर फैसला करना चाहिए.'
राहुल
गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद
करीबी मोती लाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी
सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक वोरा यह पदभार संभालेंगे। आपको बता
दें कि मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के गवर्नर भी रहे हैं। उन्हें UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी
का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के सभी बड़े




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments