भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा
.jpg)
सिहावा विधानसभा चले हम पहुच गए हम
धमतरी सिहावा11/01/2023 //// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा पहुंचे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी मौजूद।
.jpg)
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर मध्यक्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा एवं श्रीमती अम्बिका मरकाम उपस्थित।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम खिसोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का किया अनावरण।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचाई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में पहुंचे।
.jpg)
उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्य गीत "अरपा पैरी के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि विधानसभाओं में लगातार भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। विधानसभा में पारित काम और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानकारी आपसे लेने के लिए आपके बीच आया हूँ।ख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा राइस मिल वाला आपका जिला है।न्होंने पूछा किन-किन का ऋण माफ हुआ, जिस पर सैकड़ों हाथ एक साथ उठाकर लोगों ने हामी भरी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को आपके खातों में आ जायेगी।मुख्यमंत्री द्वारा "सब्बो बर अनाज" के बारे में पूछे जाने पर ग्राम सिंगपुर की रहने वाली कुमेश्वरी ने कहा कि राशन कार्ड बना है, कुमेश्वरी ने फ्री राशन कार्ड की मांग की, जिसपे मुख्यमंत्री ने जांच हेतु कलेक्टर को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री द्वारा हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में पूछे जाने पर रूखमणी ने बताया कि डॉक्टर हाट बाजार में मुफ्त में इलाज करते हैं। साल भर से इलाज करा रही हूं। रूखमणी ने इस योजना की तारीफ की।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की भी जानकारी ली।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments