दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए छः महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

Anil Choubey 11-01-2023 19:40:31


रायपुर-11/01/2023/// कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान है।जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(नैक) के द्वारा बी प्लस रेंक की मान्यता प्रदान की गयी है।यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में उच्चस्तरीय 101-150 विश्वविद्यालयों में शामिल है। कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद आदि प्रतिष्ठित संस्थानों से मान्यता प्रदान की गयी है।

मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर केंद्रित कलिंगा विश्वविद्यालय में नये शोध और नयी खोज को विकसित करने के लिए सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन सुविधा (सीआईएफ) की स्थापना की गयी है। कलिंगा विश्वविद्यालय में मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान पर केंद्रित नये शोध और नयी खोज को विकसित करने के लिए सर्वसुविधायुक्त सेंट्रल इंस्ट्रुमेंटेशन सुविधा (सीआईएफ) की स्थापना की गयी है।

केंद्रीय उपकरण सुविधा (सीआईएफ)का लक्ष्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए सबसे अद्यतन और उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों के साथ एक केंद्रीय सुविधा प्रदान करना है।इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सीआईएफ के द्वारा विश्वविद्यालयीय छात्रों और शिक्षकों के साथ-साथ बाहरी शैक्षणिक संस्थानों,शोधकर्ताओं एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रशिक्षकों के लिए भी निर्धारित शुल्क लेकर उच्च-स्तरीय शोध उपकरणों को उपलब्ध कराकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।जिससे एक बेहतर शोध वातावरण बन सके।कलिंगा विश्वविद्यालय में सीआईएफ विभाग के द्वारा श्रृंखलाबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसी तारतम्य में  सीआईएफ के द्वारा शोधकर्ताओं के लिए विश्वविद्यालय के फार्मेसी भवन में 9 जनवरी 2023 को छः महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

उक्त शुभारंभ समारोह की शुरुआत कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर. श्रीधर, महानिदेशक डॉ. बैजू जॉन , कुलसचिव डॉ.संदीप गांधी, डीएए श्री राहुल मिश्रा और समस्त संकाय के अधिष्ठाता और प्राध्यापकों की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुयी। विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ बैजू जॉन ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप भविष्य की नींव है।नवीन प्रशिक्षणार्थियों कोअपने कौशल में सुधार करने और अपनी क्षमताओं को पहचानना बहुत जरूरी है उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने के इंटर्नशिप कार्यक्रम कठोर अभ्यास, छात्रों और विशेषज्ञ संकाय सदस्यों के प्रयासों के साथ ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से सीखने पर केंद्रित हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने इन कार्यक्रमों को शुरू करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सीआईएफ की  टीम को बधाई दी और सभी की सफलता की कामना की। उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में आज सबसे अधिक कौशल विकास की आवश्यकता है। उन्होनें अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षकों से इंटर्नशिप के दौरान  समर्पण के साथ काम करने और नया कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूरी तरह से कुशल उपयोग करना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर्नशिप कार्यक्रमों का लक्ष्य इंटर्न को सफल होने और दुनिया भर में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम बनाना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक मामलों के अधिष्ठाता  श्री राहुल मिश्रा ने भी इंटर्नशिप करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विभिन्न संकाय के अधिष्ठाता,प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थें।कार्यक्रम का संचालन फैशन डिजाइनिंग विभाग के विभागाध्यक्ष श्री कपिल केलकर ने किया जबकि  धन्यवाद ज्ञापन महानिदेशक डॉ बैजू जॉन के द्वारा किया गया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs