दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जनसमर्थन के साथ जिंदल पैंथर सीमेंट की जनसुनवाई सफल

Anil Choubey 30-12-2022 08:20:42


जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नए सीमेंट संयंत्र की स्थापना के लिए हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई हजारों की संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने किया परियोजना का समर्थनजिंदल समूह द्वारा किए गए विकास कार्यों को सभी ने सराहाक्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अंचल के समग्र विकास को मिलेगी तेजी

रायगढ़. 30-12-2022 जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना के लिए कोसमपाली में गुरूवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना का अभूतपूर्व समर्थन किया। हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने विश्वास जताया कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और यह प्रोजेक्ट रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह की कंपनी जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रायगढ़ तहसील के ग्राम कोसमपाली, बरमुडा, धनागर एवं सराईपाली में प्रस्तावित एकीकृत सीमेंट संयंत्र परियोजना की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए जनसुनवाई का आवेदन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में दिया गया था। प्रस्तावित परियोजना की जनसुनवाई के लिए मंडल द्वारा 29 दिसंबर 2022 की तारीख तय की गई थी। गुरूवार को ग्राम कोसमपाली में सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शुरू हुई। इसमें आसपास के सभी गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीईसीबी द्वारा जनसुनवाई के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के पालन का पूरा ध्यान रखा गया था। जनसुनवाई शुरू होने से पहले पूरे पांडाल और आसपास के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया। परिसर में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद मास्क के साथ ही लोगों ने पांडाल के अंदर प्रवेश किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी। अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े व क्षेत्रीय अधिकारी-छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अंकुर साहू के पर्यवेक्षण में तय समय पर जनसुनवाई शुरू हुई। रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय, कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव पुलिस के जवानों के साथ कानून-व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे। जनसुनवाई के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जिंदल समूह ने रायगढ़ के समग्र विकास में पूरा योगदान दिया है।

 

कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कई विकास कार्य कराए हैं। इनमें ग्रामीणांे की मूलभूत जरूरतों से लेकर अधोसंरचना विकास के कार्य तक शामिल हैं। इससे बड़ी संख्या मंे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है और पूरा क्षेत्र इससे लाभान्वित हो रहा है। कंपनी ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी बेहतर प्रयास किए हैं। सीमेंट संयंत्र शुरू होने से इसमें और भी इजाफा होगा। जनसुनवाई के दौरान सभी प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए एक स्वर में इस परियोजना का समर्थन किया। जनसुनवाई की यह प्रक्रिया शाम तक जारी रही। इससे पहले जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कंसलटेंट ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह इसके पूर्ण होने से औद्योगिक विकास और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने परियोजना के फायदों के बारे में ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी। इस दौरान परियोजना प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी परियोजना का समर्थन किया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई शाांतिपूर्ण तरीके से जबर्दस्त जनसमर्थन के साथ सफल रही। जिंदल स्टील एंड पॉवर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग की वजह से ही यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जिंदल समूह अंचल के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह प्रोजेक्ट सफल होने से निश्चित तौर पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
देर शाम तक चलता रहा समर्थन


जिंदल पैंथर सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नए प्लांट की स्थापना के प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय जनता के समर्थन का यह आलम था कि शाम तक लोगों की कतार अपने विचार व्यक्त करने के लिए लगी रही। ये सभी स्थानीय ग्रामीण थे, जो इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर क्षेत्र का विकास होने का विश्वास जताते हुए परियोजना का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। यह अपने आप में ऐतिहासिक अवसर रहा, जब किसी परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने इतना विश्वास और उत्साह जताया हो।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs