दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

यहां आने का उद्देश्य यह देखना है कि हमारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर किस प्रकार से मिल पा रहा है >> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 29-12-2022 20:02:04


बेमेतरा नवागढ़ विधानसभा  29/12/2022/// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम दाढ़ी पहुंचे।

हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

भेंट-मुलाकात : नवागढ़ विधानसभा, ग्राम-दाढ़ी

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज दाढ़ी में नवागढ़ विधानसभा में आया हूँ। यहां आने का उद्देश्य यह देखना है कि हमारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर किस प्रकार से मिल पा रहा है। मंत्रालय के अधिकारी और विधानसभा के सदस्य भी साथ हैं।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसे संवाद करना है। और इस तरह से प्रदेश को निरंतर विकास के रास्ते में ले जाना है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है, फिर भी हमारे प्रदेश में यह स्थिति थी कि लोगों को खेती छोड़नी पड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

भेंट-मुलाकात : नवागढ़ विधानसभा, ग्राम-दाढ़ी

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्ज माफी और धान खरीदी पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे। कोरोना के बाद भी हमने आपके लिए हितकारी योजनाओं को जारी रखा। बहुत कठिन स्थिति थी फिर भी हमने किश्त देना जारी रखा।राजीव गांधी जी के शहादत के दिन पहला किश्त दिया, तीजा के समय, फिर धान लुवाई के समय और उन्हारी के समय चौथी किश्त मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा में यह समय बहुत खूबसूरत होता है,पपीता, गन्ना, केला की फसल होती है। मैंने नवागढ़ में देखा कि कहीं भी पैरा नहीं जलाया गया।मैंने आपसे अपील की और आपने सम्पूर्णतः इसे माना, इसके लिए आपको बधाई।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। खेती में निवेश कर रहे हैं। बाइक ले रहे हैं। ये खुशहाली का सिलसिला जारी रहेगा।

 

भेंट-मुलाकात : नवागढ़ विधानसभा, ग्राम-दाढ़ी

गेंदसिंग वर्मा ने बताया कि उनकी साढ़े चार एकड़ जमीन है। 90 हजार का कर्ज माफ हुआ। पैसे का बोर खनन कराया। तार फेंसिंग की है ताकि रबी फसल ले पाऊं।मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्री इन्द्रू साहू ने बताया कि ऋण माफी में उनका एक लाख का कर्ज माफ हुआ है, धान भी बेच दिया हूँ, पैसा खाते में आ गया है।  इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा - पत्नी के लिए क्या लिया, उत्तर में श्री इन्द्रू  ने बताया कि पत्नी और 2 बहू दोनों के लिए करधन लिया हूँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि कितना बदलाव आया है, पहले किसान साहूकार के घर जाते थे अब बैंक में पैसा पड़ा है। पैसा बैंकिंग सिस्टम में भी आ रहा है, इससे विकास तेज होगा, ये समृद्धि का बड़ा परिवर्तन है।मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्री इन्द्रू साहू ने बताया कि ऋण माफी में उनका एक लाख का कर्ज माफ हुआ है, धान भी बेच दिया हूँ, पैसा खाते में आ गया है।  इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा - पत्नी के लिए क्या लिया, उत्तर में श्री इन्द्रू  ने बताया कि पत्नी और 2 बहू दोनों के लिए करधन लिया हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कितना बदलाव आया है, पहले किसान साहूकार के घर जाते थे अब बैंक में पैसा पड़ा है। पैसा बैंकिंग सिस्टम में भी आ रहा है, इससे विकास तेज होगा, ये समृद्धि का बड़ा परिवर्तन है।राजीव गांधी किसान न्याय योजना की हितग्राही अनिता साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि योजना से जो पैसा मिला, उससे बच्चों को पढ़ा रही हूं। इस पर उनकी तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा भविष्य गढ़ रही हो अपने बच्चों का।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs