मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया (रांका) के लिए रवाना
.jpg)
पंहुच गए कठिया
बेमेतरा विधानसभा कठिया 28/12/2022/// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेमेतरा विधानसभा के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया (रांका) में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-
1. ग्राम रांका - कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
2. ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।
3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा
5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।
6. जेवरा -अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा तथा चौडीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।
7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।
मुख्यमंत्री आज बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कठिया (रांका) और ग्राम देवरबीजा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगेबेमेतरा में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे।इस दौरान हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे।
.jpg)
उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के लिए, हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।
.jpg)
गौ-वंश के संरक्षण के लिए भी योजना बनाई गई है। किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि योजनाओं का निर्माण भी इसी को ध्यान रखकर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है।हमारा पहला काम ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई, इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।
किसान खेदूराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 25 एकड़ जमीन है। धान बेचने का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथे किश्त का इंतजार कर रहे हैं।किसान खेदू राम ने बताया कि वह जैविक खेती करते हैं, इसके लिए घर की बाड़ी में ही जैविक खाद बनाते हैं। उनका सपना जैविक फसल को विदेश में बेचने का है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने
.jpg)
पर किसान को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रति एकड़ 10 हजार रुपए दी जाती है। इसके लिए किसान को फसल परिवर्तन की जानकारी देनी होगा।
किसान देरहा राम, ग्राम चेटवा निवासी ने बताया कि किसान कल्याण के लिए बनाई सभी योजनाएं अच्छी हैं। मेरे पास 2.50 एकड़ की जमीन है, इस पर लिया हुआ कर्ज माफ हो गया है।
कठिया की रहने वाली श्रीमती यमुना ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है।अपने मायके में ही आवास और राशन कार्ड बनवाना चाहती हैं।
उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने पहले जगह में राशन कार्ड में दर्ज नाम को काटकर वर्तमान जगह से जोड़ने के निर्देश कलेक्टर को दिए
श्रीमती शेष कुमारी देवांगन, ग्राम रामपुर की रहने वाली है। उन्होंने 37 हजार रुपए का गोबर बेचकर पायल की खरीदी की है। श्रीमती शेष कुमारी ने बताया योजना को बहुत अच्छी बताया और कहा कि अब गोबर का मोल बढ़ गया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments