दुर्ग जिले साजा 27/12/2022//मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग जिले के अंतर्गत साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचे।यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
***** ग्रामीण जनों ने बड़ी संख्या में हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।( मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग जिले के अंतर्गत साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचेमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता ****
.jpg)
सजा चले हम
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं :-
1. बोरी में प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति / जनजाति छात्रावास खोले जायेंगे।
2. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में अतिरिक्त 20 बेड (बिस्तर) उन्नयन करने की घोषणा।
3. लिटिया (सेमरिया) में नवीन आई.टी.आई की स्थापना की जायेगी।
4. घोटवानी, खिलोराकला और देवरी में हायर सेकण्डरी स्कूलों का भवन निर्माण करवाया जायेगा।
5. शासकीय महाविद्यालय बोरी में एम.ए. राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की जायेंगी।
6. बोरी में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किया जायेगा।
7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRU) की स्थापना की जायेगी।
8. शिवकोकड़ी मे पुल निर्माण की घोषणा।
9. पोटिया-टेमरी मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।
10. घोटवानी से मुड़पार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।
11. नवागांव - परसदापार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।
12. डोमा-पथरिया मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।
.jpg)
रायपुर, 27 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में राठिया (कंवर) समाज के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति समाज द्वारा रायगढ़ जिले के छाल तहसील के चन्द्रशेखरपुर (ऐन्डू) में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया ।
भेंट-मुलाकात : साजा विधानसभा, ग्राम बोरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में नवीन तहसील कार्यालय का विधि विधान के साथ पूजा कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित हैं।
भेंट-मुलाकात : साजा विधानसभा, ग्राम बोरी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तहसील कार्यालय के लोकार्पण के पश्चात, यहां 12 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया।
उन्होंने गुलशन साहू, शिव कुमार, यामिनी निषाद, मोहित साहू, टिकेश्वरी, यामिनी देवांगन, तुलसी बाई को ओबीसी और पूर्वा, नीलम, विक्रांत को एससी और देविका ठाकुर, कुणाल सिंह को एसटी का जाति प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।
प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता पर जोर : मुख्यमंत्री
.jpg)
बोरी के नवीन तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही ये बात
26 ग्राम पंचायत को नवीन तहसील कार्यालय भवन से मिलेगा लाभ
12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने जाति प्रमाण पत्र का किया वितरण

आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन 16 कक्ष से सुसज्जित हैं, जिसमें कर्मचारियों सहित आने वाले लोगों के लिए पूर्ण सुविधाएं हैं।
नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर लोगों में खुशी की लहर थी, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए बोरी में इस नवीन तहसील की स्थापना की है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जनों से रूबरू भी हुए। निरीक्षण के अवसर पर लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति कहीं भी अपनी सुविधा अनुरूप इंटरनेट के माध्यम से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सिस्टम की स्थापना कर रही है ताकि कार्य को सभी के लिए पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
तहसील कार्यालय के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी। तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्के हैं, जिससे राजस्व सुविधा में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर 12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 07, अनुसूचित जाति से 03 और अनुसूचित जनजाति से 02 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
नवीन तहसील कार्यालय में कुल 16 कक्ष हैं। जिसमें 01 मीटिंग हॉल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 12 कक्ष, प्रसाधन के लिए 02 कक्ष और पेयजल व्यवस्था के लिए 01 वाटर कक्ष भी उपलब्ध है।
भेंट-मुलाकात : साजा विधानसभा, ग्राम बोरी
.jpg)
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस साल एक करोड़ 10 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 4 साल में धान खरीदी कितनी ज्यादा बढ़ गई। धान का रकबा 7 लाख बढ़ गया। लोग खेती में वापस आ गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहते हुए पूछा कि इससे क्या फर्क पड़ा...इस पर चंद्रिका वर्मा ने बताया कि उनकी 100 एकड़ जमीन है। 28 लाख कर्ज माफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रिका जी इतना आंकड़ा तो मैंने पहली बार किसी भेंट-मुलाकात में सुना।चंद्रिका ने बताया कि 2500 कट्टा धान बेच चुका हूं। 2 दिन में पैसा आ गया।
भेंट-मुलाकात : साजा विधानसभा, ग्राम बोरी
देवदत्त पटेल ने कहा कि उनका 60 हजार का कर्ज माफ हो गया है। अभी धान नही बेचा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किश्त मिल गई है। इन पैसे से उससे पिकअप ले लिया हूं। डाउन पेमेंट के समय किश्त आ जाती है।
पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब कर्ज देने में बैंक आनाकानी नहीं करते। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक वालों को पता है कि किसान के पास पैसा है।देवदत्त ने बताया कि पहले 2 बजे रात को लाइन लगते थे, अब तो ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, कोई टेंशन नही है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments