दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बेरला में माता बिंदेश्वरी देवी के नाम पर होगा मातृ शिशु अस्पताल >> मुख्यमंत्री

Anil Choubey 26-12-2022 12:58:57


****** मुख्यमंत्री ने बेरला में जिम और इंडोर स्टेडियम, भिंभौरी में विद्युत सब-स्टेशन और हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की घोषणा  *****

रायपुर, 26 दिसम्बर 2022//// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले में बेरला प्रवास के दौरान माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक मनवा कुर्मी भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के 30 बिस्तर अस्पताल को मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच-मदर एण्ड चाइल्ड हॉस्पिटल) में उन्नयन कर 50 बिस्तर करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस अस्पताल का नामकरण माता बिंदेश्वरी देवी के नाम पर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ करने, बेरला में जिम और इनडोर स्टेडियम, भिंभौरी में विद्युत विभाग के सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्होने सामुदायिक भवन के आहाता के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। श्री बघेल ने सामुदायिक भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री आशीष कुमार छाबड़ा, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परगनिहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरा देवी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला राजबिहारी कुर्रे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए इस भवन का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का प्रदेश छत्तीसगढ़ खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष धान की फसल बढ़िया थी, धान की कटाई मिंजाई हो गई है। धान उपार्जन का कार्य बड़े पैमाने पर सुव्यवस्थित रुप से चल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा 98 लाख मीट्रिक टन खरीदी किया गया था। मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठान में पैरादान करने की अपील की जिससे कि गौ-माता को भोजन के रुप में चारा मिल सकेगा। उन्होंने खेती-किसानी में रासायनिक खाद के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। किसान भाई जैविक खेती और कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगामी पर्व छेर-छेरा पुन्नी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं चलाई जा रही है। राम-वन-गमन पथ हेतु 138 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। कार्यक्रम को विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया।

---

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs