दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: कसडोल विधानसभा, ग्राम ओड़ान

Anil Choubey 22-12-2022 19:32:47


***** मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए श्रीमती गिरिजा को वाहन खरीदने के लिए  आर्थिक सहायता देने की घोषणाकार्यक्रम में विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल  ओड़ान में 33 kv  सब स्टेशन, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तथा पलारी में एसडीएम कार्यालय सहित अन्य घोषणा की ***

रायपुर, 22 दिसम्बर 2022 /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कसडोल विधानसभा के ग्राम ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राम घोटिया की निवासी श्रीमती गिरिजा ढिढि को नई गाड़ी खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देेने की घोषणा की, दरअसल श्रीमती गिरिजा ने बताया कि उनके द्वारा जैविक खाद बेचकर आटा चक्की और चार पहिया वाहन खरीदी गई थी, लेकिन वाहन जल गई। साथ ही आर्थिक समस्या होने के कारण उनका वाहन का बीमा लैप्स हो गया। मुख्यमंत्री उनकी बाद सुनकर नई गाड़ी खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता करने देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ग्राम ओड़ान में कई विकास कार्यों की घोषणाएं की। इनमें विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण, दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण, ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य, ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय, शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, शासकीय हायर स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण, ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय, ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण, ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत, ओडगन में 33ाअ सब स्टेशन के स्थापना, ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलना शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पार्वती सारथी, ने बताया की उनके समूह में 16 सदस्य हैं, वे वर्मी कम्पोस्ट बनाते हैं अभी तक 30 हजार ही पेमेंट हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना की हितग्राही सुश्री गीता साहू, ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में गौठान बन गया है। 98 क्विंटल गोबर बेचकर बड़ी गाय खरीदे हैं, जो रोजाना 4 किलो दूध देती है। हाट बाजार क्लिनिक योजना की हितग्राही दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम साहड़ा ने बताया शुक्रवार को नियमित एंबुलेंस आती है। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क इलाज और दवाइयां भी मिल रही हैं।

 राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक मजदूर न्याय योजना की हितग्राही निशा बंजारे ने बताया कि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ससुर के नाम में जमीन है इस कारण लाभ नहीं मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र प्रदीप कुर्रे ने बताया प्राइवेट स्कूल में बहुत फीस देनी पड़ती थी लेकिन अब निःशुल्क अच्छी पढ़ाई कर पा रहा हूँ। श्रीमती लखेश्वरी वर्मा, ग्राम वटगन ने गोबर खरीदी के लिए गौठान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को गौठान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सुश्री दुर्पति साहू ने बताया कि उनका परिवार किसानी काम करता है, पति की मृत्य गाज गिरने से हुई है, मुआवजे की राशि नहीं मिली है, इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जल्द राशि देने के निर्देश दिए।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs