बिलासपुर 16/12/2022// एसईसीएल प्रशासनिक भवन के सीएमडी सभागार में 58वें द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के. पाल एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी] क्षेत्रीय महाप्रबंधकों (द्वारा वीसी)] विभागाध्यक्षों एवं एसईसीएल सुरक्षा समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ उपरांत पिछली बैठक से लेकर इस बैठक के दरमियान कोयला उत्पादन में लगे उन श्रमवीरों जिन्होंने वीरगति को प्राप्त किया उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कोलइण्डिया कारपोरेट गीत बजाया गया पश्चात समस्त उपस्थितों द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया। बैठक में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री बी.पी. सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों का पुष्पगुच्छ व पुस्तक से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अपने उदबोधन में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एस.के.पाल ने कहा कि आज सदन से प्राप्त सुझावों पर चिन्तन करना आवश्यक है। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य दुर्घटना दर होना चाहिए । खनन गतिविधियों के लिए एक स्थापित नियम होता है] जिसका पालन कर हम खान दुर्घटना को रोक सकते हैं। कोयला उद्योग में तकनीक के प्रसार से खान दुर्घटना में कमी आई है।
निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.एन. कापरी ने आग्रह किया कि हम सभी को शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा मे हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होने सुरक्षा मानको व उपायों के संबंध में जागरूकता के प्रसार का भी आव्हान किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments