दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल ने गोपालपुर में क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Anil Choubey 13-12-2022 21:38:34


***** क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएंबसना में अब होगा अनुविभागीय कार्यालयदेवगांव जलाशय की नहरों के जीर्णाेद्धार और नहर लाईनिंग कार्य की घोषणाबाघ नदी में होगा एनीकट निर्माणपिथौरा नगर पंचायत में बनेगा गौरव पथसरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देशछात्रा के अनुरोध पर दो शिक्षिकाओं का ट्रांसफर रोकने के दिए निर्देश ****

पट्टा न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने सरपंच को ग्राम सभा में प्रस्ताव लाने कह

रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा तहसील के गांव गोपालपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्थानीय जनता ने फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गोपालपुर में क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने आमजनता के प्रशासनिक कार्यों में तेजी और सहूलियत को देखते हुए बसना में अनुविभागीय कार्यालय प्रारंभ करने घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क निर्माण, बाघ नदी में एनीकट निर्माण, देवगांव जलाशय में नहर जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के साथ पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण और बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण करने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीण बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा के दायरे को विस्तार देते हुए ग्राम मेमरा हाईस्कूल के हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन करने और ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

आमजनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई हैं, ताकि हर वर्ग को लाभ मिलना सुनिश्चित हो। हम विधानसभा में नीति-कानून बनाते हैं, उसका क्रियान्वयन हो रहा या नहीं यह पता करने आये हैं। हम हितग्राहियों से मिलकर सुख-दुख के गोठ करते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं। राज्य सरकार को चार साल पूरा होने में चार दिन ही बचे हैं। इन चार साल मंें आम लोगों के हित के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए त्वरित रूप से कई निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर को शपथ के बाद सीधे मंत्रालय जाकर उन्होेंने किसानों की कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया। पहले ही निर्णय में 19 लाख किसानों के 9 हजार 50 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। जो वादा हमने जनता से किया, उसे पूरा करने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को सीधे उनके एकाउंट में चार क़िस्त में राशि दी गई। इसका उपयोग किसान त्यौहार, शादी जैसी जरूरी कामों के लिए कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नई योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत भी की गई है, जिसके तहत हर ब्लॉक में 2 रीपा होंगे, हर रीपा के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए दिए गए हैं। नौजवान इस योजना का लाभ उठाएं, इस योजना से महिलाएं भी जुड़ी हैं। उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था भी की गई है। लोगों की आय बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य में काम लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा भी दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ी बोलियों की लिपि तैयार कर रहे हैं।

 भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की कक्षा तीसरी की छात्रा कुमारी प्रज्ञा साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष संविधान की प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित होकर नन्हीं छात्रा से कहा कि- बहुत अच्छा लगा कि एक बच्ची संविधान के बारे में जानती है। सबको अपने संविधान की जानकारी होनी चाहिए। छात्रा कु. प्रभारानी पटनायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनके व्यक्तित्व पर केंद्रित स्वरचित कविता भी सुनाई। आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पिथौरा की छात्रा कुमारी कृति साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले स्कूल की 80 हजार फीस लगती थी, लेकिन अब नहीं लगती। इस अवसर पर एक छात्रा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमलीडीह की दो स्थानांतरित शिक्षिकाओं का ट्रांसफर रोकने के निर्देश दिए। गोपालपुर की श्रीमती बफूलबाई द्वारा पट्टा न मिलने की शिकायत मिलने पर सरपंच को ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिये।


     भेंट-मुलाकात के दौरान श्रीमती डोमेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 1054 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। इससे अब तक 04 लाख 02 हजार रूपए से अधिक का लाभ हुआ है। वर्मी कम्पोस्ट से मिले पैसों से वे अपने बच्चों को पढ़ा रही हैं। यह योजना बहुत अच्छी है। इस पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी जी के मार्ग स्वावलंबन की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 09 हजार गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था भी की गई है। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी गौठान के माध्यम से ग्राम विकास के लिए भी राशि दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री से मिलने ग्राम मेमरा से आए किसान श्री संजय पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सुगंधित धान का उत्पादन कर रहे हैं। खेत में वर्मी कम्पोस्ट डालने से स्वास्थ्य और खेती दोनों को बड़ा फायदा हो रहा है। गोपालपुर के कपूरचंद यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि गोबर 2 रुपये किलो में विक्रय होगा। अब तक उन्होंने 50 क्विंटल से ज्यादा का गोबर बेच लिया है। शोभाराम पटेल ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त मिलने पर योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। किसान श्री राजेन्द्र डडसेना ने बताया कि धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है। खैरखूँटा के श्री कबीर साहू ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत हर शुक्रवार को बाजार में गाड़ी आती है। इससे उन्हें ब्लड टेस्ट, दवाइयां और डॉक्टरी सलाह निःशुल्क मिल रही है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs