रायपुर////
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की मांग पर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पीजी एवं विद्यार्थी जोइंटर और
एमबीबीएस के छात्र हैं 28 तारीख से
अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं जिसको लेकर चिकित्सा महाविद्यालय ने नोटिस
जारी कर कहा है कि सभी विद्यार्थी तत्काल हड़ताल समाप्त कर विभागों
में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं इंटर संबंधित विभागों में आने के लिए सुनिश्चित करें
अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी पीजी विद्यार्थी अगर हड़ताल
में शामिल हैं तो उनको अनुपस्थित मानते हुए उनके शैक्षणिक अवधि 6 माह के लिए और बढ़ा दी जाएगी साथी
ही जो पीजी विद्यार्थी हड़ताल पर हैं तो उनका हॉस्टल
तुरंत खाली करवा दिया जाएगा. इंटर और एमबीबीएस छात्र अगर हड़ताल में शामिल हैं तो
उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इस नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है
कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं . हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से कहा
गया है कि वह हड़ताल समाप्त कर चिकित्सा सेवा में अपना योगदान तत्काल प्रभाव से
शुरू करें
सबसे आश्चर्यजनक बात यह है की प्रदेश
के एक महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज में 28 तारीख से डॉक्टर हड़ताल पर है और
चिकित्सा शिक्षा सचिव को इस बारे में किसी भी तरीके की कोई जानकारी और ना ही ताजा
अपडेट हैं जबकि मंत्री टीएसएन ने सख्त हिदायत दी है की किसी भी तरीके से मेडिकल सुविधाएं से मरीज वंचित ना
रहे उसके बावजूद सरकार में बैठे तमाम उच्च अधिकारियों को इस विषय को लेकर किसी भी
तरीके की कोई जानकारी नहीं है जबकि मंत्री मंत्रालय और मेडिकल कॉलेज सभी रायपुर राजधानी में हे |




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments