मुख्यमंत्री ने कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
.jpg)
राजिम 06/12/2022/// प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना कीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान कुलेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की । उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की।ख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजिम स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। साथ में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत और राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ला उपस्थित हैं।मुख्यमंत्री ने राशन कार्ड में तेजी लाने के निर्देश दिए और वन पट्टाधारियों की पंजीयन की जानकारी ली।
.jpg)
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने रीपा के अंतर्गत परंपरागत वायवसाय करने वालो को आवश्यक रूप से रीपा में रोजगार देने को कहा।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की भेंट-मुलाकात का उद्देश्य शासन की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन कैसे हो रहा है।
उन्होंने कहा अधिकारी अच्छे से कार्य कर रहे है उसने और अच्छे से करने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे का सौगात द
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी, जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 7 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।
लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 5 कार्य, वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments