दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम छुरा पहुंचे। छुरा में की कई घोषणाए

Anil Choubey 05-12-2022 20:43:24


गरियाबंद  05/12/2022//छुरा में मिनी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री  बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की राजिम विधानसभा के छुरा में की गई घोषणाएं-

*छुरा में रजिस्ट्रार कार्यालय की घोषणा

*छुरा को अनुविभाग बनाया जाएगा

*छुरा में स्थित स्टेडियम में लाईटिंग की व्यवस्था

*छुरा में हिन्दी मीडियम स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन की घोषणा

*छुरा में आईटीआई भवन बनाया जाएगा

*ग्राम पाण्डुका को उप तहसील बनाने की घोषणा

*सरगबुंदिया तालाब का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा

*छुरा के ग्राम पंक्तियां में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का निर्माण

*ग्राम पंक्तिया में हाई स्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा

छुरा में मिनी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के गांव छुरा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

इससे पूर्व संवाद स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आम जनों और हितग्राहियों ने आत्मीय अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों से संवाद करते हुए गौ-सेवा के लिए पैरादान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम की पावन धरती में जनता से भेंट-मुलाकात करने आए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य शासन द्वारा संचालित किसान ऋण माफी योजना, देश के सबसे सर्वोच्च दर पर होने वाले धान खरीदी योजना, गोधन न्याय, सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना,  मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गांधी युवा मितान, सहित सभी महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमने सरकार में आते ही अपने वायदे को पूरा करते हुए किसानों का कर्ज माफी योजना बनाई। उन्होंने फीडबैक लेते हुए आमजनों से सीधा संवाद शुरू किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले के छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मुख्यालय छुरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए।

कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के 16 हितग्राहियों को जाल, आइस बॉक्स और ग्रोथ प्रमोटर प्रदान किए ।इसी तरह कृषि विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को नैपसेक स्प्रेयर, शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल छुरा की 20 छात्राओं को सायकल, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को ट्रायसायकल, 2 हितग्राहियों को इलेक्ट्रानिक सायकल, 2 हितग्राहियों को व्हील चेयर और 10 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 5 महिला स्व.सहायता समूहों को 80-80 हजार रूपए की राशि के चेक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 1 हितग्राही को अनुकंपा अनुदान राशि 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs