दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

केवई नदी को लिंक नहर के जरिए हसिया और हसदेव नदी से जोड़ने की कवायद शुरू

Anil Choubey 04-12-2022 09:19:03


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान होंगे लाभान्वितमनेन्द्रगढ़ नगर में जलापूर्ति की व्यवस्था भी होगी आसानी

 रायपुर, 04 दिसम्बर 2022// /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की बारहमासी केवई नदी को लिंक नहर के जरिए हंसिया नदी से जोड़कर हसदेव नदी में पानी लाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। केवई नदी में बने स्टाप डेम कम रपटा के समीप से 17.50 किलोमीटर लम्बी लिंक नहर निर्मित कर हंसिया नदी से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लिंक नहर के बन जाने से गर्मी के मौसम में मृतप्राय हो जाने वाली हंसिया नदी न सिर्फ जीवित हो उठेगी, बल्कि जलीय जीवों के संरक्षण से इको सिस्टम, भू-जल संवर्धन की स्थिति को बेहतर करने  के साथ ही इससे पानी लिफ्टकर किसान सिंचाई भी कर सकेंगे।

 हसदेव की सहायक नदी हंसिया नदी अपने उद्गम स्थल ग्राम घुटरा के पहाड़ियों से निकलने के बाद लगभग 30-31 किलोमीटर प्रवाहित होने के बाद अंतत मनेन्द्रगढ़ के पास हसदेव नदी में मिल जाती है। लिंक नहर के निर्माण के बाद केवई नदी में बारहों महीना प्रवाहित जल, हंसिया नदी से होते हुए हसदेव नदी में सहजता से लाया जा सकेगा, जिससे मनेन्द्रगढ़ नगर में हसदेव नदी से पेयजल की आपूर्ति में भी आसानी होगी।

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात एवं जिला उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पेयजल, सिंचाई और निस्तार की सुविधा के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने सदानीरा केवई नदी के जल का बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में केवई नदी को लिंक नहर के माध्यम से हसिया नदी से जोड़कर उसके जरिए हसदेव नदी में पानी लाने की पहल शुरू की गई है। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने जल संसाधन, राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ कल केवई नदी में बने स्टाप डेम कम रपटा स्थल से लेकर लगभग 4 किलोमीटर पैदल भ्रमणकर प्रस्तावित लिंक नहर के लिए मौका-मुआयना किया।

 कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने बताया कि केवई नदी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर जिले की ग्राम बैरागी केे पास पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी ग्राम शिवगढ़, ताराबहरा, डांडहंसवाही, बिछियाटोला में लगभग 36 किलोमीटर प्रवाहित होते हुए, अनुपपुर जिले के ग्राम छतई में मध्य प्रदेश में प्रवेश करती है। केवई नदी के पानी का लाभ जिले के किसानों व ग्रामवासियों को अधिक नहीं मिल पाता है। इसलिए इसको ग्राम ताराबहरा के समीप, पूर्व से निर्मित स्टाप डैम कम रपटा से लिंक नहर द्वारा हंसिया नदी के कैचमेंट एरिया के ग्राम रतौरा के रिवाइंस पर जोड़ा जाना है। उन्होंने बताया कि केवई नदी के 45 वर्ग किलो मीटर कैचमेंट एरिया का 15-20 क्यूसेक पानी एवं बारहमासी प्रवाह का 1-2 क्यूसेक पानी मध्यप्रदेश में चला जाता है। इस पानी का उपयोग जिले में सिंचाई और निस्तार के लिए हो सके, इसके लिए केवई नदी के पानी को डायवर्ट करने के लिए लिंक नहर का निर्माण किया जाएगा।

हसदेव की सहायक हंसिया नदी ग्राम घुटरा के फाटपानी के पास की पहाड़ियों से निकलती है। इस नदी पर ग्राम साल्ही में कर्मघोंघा वाटर फाल है। यह ग्राम पेंड्री, साल्ही, डोमनापारा, लालपुर होते हुए लगभग 30.60 किलोमीटर प्रवाह के बाद मनेन्द्रगढ़ में हसदेव नदी में मिल जाती है। केवई नदी का पानी हंसिया नदी में लाने के लिए ग्राम रतौरा के रिवाईन्स में डालने के लिए लगभग 17.50 किलो मीटर नहर निर्माण करने की आवश्यकता होगी। इस लिंक नहर के बनने से जिले के किसानों को लगभग 430 हेक्टेयर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। हंसिया नदी में लगभग 30 किलोमीटर तक बारह महीने जल प्रवाह बना रहेगा।

 कलेक्टर ने बताया कि मनेन्द्रगढ़, जिला मुख्यालय होने के कारण यहां की आबादी में तेजी से वृद्धि एवं पानी की आवश्यकता को देखते हुए हसदेव नदी में पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा। वर्तमान में मनेन्द्रगढ़ नगर में पानी की आपूर्ति हसदेव नदी से होती है, परन्तु मार्च महीने के बाद हसदेव नदी में पानी की कमी होने लगती है। लिंक नहर के और हंसिया नदी के माध्यम से केवई नदी का पानी हंसदेव नदी में लाकर इस समस्या का निदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवई नदी से लिंक नहर का निर्माण करने से ग्राम मुसरा, बाँही, रतौरा के किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई और निस्तार के लिए भी सहजता से जलापूर्ति हो

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs