रायपुर, //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आज बिलासपुर शहरवासियों को फ्री वाई-फाई की सौगात
दी।
स्व.श्री बी.आर.यादव प्रतिमा अनावरण
समारोह में आज मुख्यमंत्री ने वाई-फाई सेवा लांच कर शहरवासियों को समर्पित किया।
इसके साथ ही उन्होंने नगर-निगम बिलासपुर एवं स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया
बिलासपुर का अपना स्वच्छता गीत भी लांच किया। शहरवासियों को फ्री वाई-फाई सेवा
नेहरू चैक, स्वामी विवेकानंद उद्यान, रीव्हर व्यू रोड, मैग्नेटो माॅल के
पास श्रीकांत वर्मा मार्ग, स्मृति वन, गोल बाजार, राजीव प्लाजा,
टैगोर चैक से गांधी चैक, पंडित दीनदयाल
उद्यान और पुलिस ग्राउण्ड में मिलेगी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments