दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

विश्व गुणवत्ता माह के दौरान बालको में जागरूकता कार्यक्रम

Anil Choubey 25-11-2022 18:43:26


बालकोनगर, 25 नवंबर, 2022 ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व गुणवत्ता माह के दौरान अपने विभिन्न प्रचालनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। बड़ी संख्या में बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यवसाय के साझेदारों और समुदाय के नागरिकों ने आयोजन में भागीदारी की। कार्यक्रमों का उद्देष्य प्रतिभागियों को गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बनाना और उसके महत्व से परिचित कराना था ताकि वे गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति का विकास और उसकी निरंतरता सुनिष्चित कर सकें।


 

विश्व गुणवत्ता माह के दौरान दुनिया भर में विभिन्न संगठनों द्वारा हर वर्ष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनके माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखते हुए प्रचालन पर जोर दिया जाता है। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य शैली के विकास की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों की समीक्षा की जाती है। इस वर्ष की थीम ‘ क्वालिटी  कनसाइंस : डूइंग द राइट थिंग’ के आधार पर बालको प्रबंधन ने संयंत्र के अनेक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, नारा एवं कविता लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी आदि स्पर्धाओं के साथ कार्य स्थलों पर जागरूकता रैलियां आयोजित कीं। माह भर चलने वाले जागरूकता अभियानों में बालकोनगर स्थित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनके माध्यम से प्रतिभागी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य संस्कृति की महत्ता और गुणवत्ता संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के उपायों से परिचित हुए।

संयंत्र के प्रत्येक कार्य क्षेत्र में गुणवत्ता के अनुरक्षण के प्रति बालको की कटिबद्धता पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेषक श्री अभिजीत पति ने कहा कि ‘‘प्रचालन की उत्कृष्टता के लिए हम जो कुछ भी करते हैं उसमें गुणवत्ता महत्वपूर्ण पहलू है। एल्यूमिनियम एवं ऊर्जा उत्पादन की सभी प्रक्रियाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य शैली अपनाई जाती है। मानव संसाधन को इस दिषा में लगातार प्रषिक्षित किया जाता है ताकि वे विष्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रदर्षन कर सकें। श्रेष्ठ उत्पादन और क्षमता में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी के लिए बालको प्रबंधन दृढ़संकल्प है।’’

प्रचालन श्रेष्ठता की निरंतरता के लिए बालको ने रोल्ड उत्पादों (शीट, प्लेट कंडक्टर्स तथा प्लेट-सामान्य इंजीनियरिंग), वायर रॉड, एलॉय इनगॉट, ईसी इनगॉट, प्राइमरी इनगॉट आदि सात प्रकार के उत्पादों के लिए बीआईएस लाइसेंस (भारतीय मानक ब्यूरो-भारत सरकार) प्राप्त किए हैं। ग्राहक संतुष्टि के लिए बालको ने आंतरिक संसाधनों की मदद से कोल्ड पोरस डिस्क फिल्ट्रेशन अपैरेटस (पीओडीएफए) सैंपलिंग और टेस्टिंग सुविधा विकसित की है। पीओडीएफए तकनीक के जरिए गर्म धातु में मौजूद विभिन्न प्रकार की बनावट वाले कणों का पता लगाया जाता है ताकि फिनिष्ड उत्पाद के निर्माण के दौरान अनचाहे कणों को गर्म धातु में मिश्रित होने से रोककर उत्पाद की गुणवत्ता में इजाफा किया जा सके।

गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की दिषा में बालको ने क्वालिटी कॉन्सेप्ट के अनेक चैप्टर कन्वेंशन में बेहतरीन प्रदर्षन किए। वर्ष 2022 में 29 क्वालिटी सर्कल टीमों ने विभिन्न कन्वेंशन में भाग लिया। 8 टीमों ने सुपर गोल्ड अवार्ड, 17 टीमों ने गोल्ड अवार्ड और 4 टीमों ने सिल्वर अवार्ड हासिल किए। इसके अलावा विभिन्न चैप्टर कन्वेंशन में बालको को नॉलेज टेस्ट सम्मान और बेस्ट पेज सेटिंग अवार्ड दिए गए।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs