दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलिंगा विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘‘कलिंगा उत्सव-2022‘‘ का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने की मनमोहक प्रस्तुति

Anil Choubey 21-11-2022 19:19:00


नया रायपुरः21/11/2022//- कलिंगा विश्वविद्यालय के वार्षिक महोत्सव ‘‘कलिंगा उत्सव-2022‘‘ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, नृत्य और फैशन शो में शानदार परफार्मेंस देकर, विद्यार्थियों ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक श्री रामकुमार यादव उपस्थित थें।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उपकुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह, ट्रस्टी डॉ. शर्मिला एवं डॉ. सीमा अरोरा की उपस्थिति में माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथियों के स्वागत के उपरांत कलिंगा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि- वार्षिकोत्सव का आयोजन करना विश्वविद्यालय के लिए उपलब्धि का क्षण होता है। विद्यार्थियों के लिए यह खुशी का पल जीवन के यादगार अवसरों में एक होता हैं। कलिंगा विश्वविद्यालय, अपने विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा को निखारने और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोरा, उप-कुलाधिपति डॉ. सज्जन सिंह और कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि- विद्यार्थी अपने बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए पूरे परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। जीवन में कठिनाईयां भी आती हैं किन्तु मजबूत इरादों के साथ उन्हें परास्त किया जा सकता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी।

मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत कलिंगा उत्सव- 2022 का शानदार आगाज हुआ। कलिंगा रॉकस्टार ग्रुप के आयुष और उनके साथियों ने कलिंगा बैंड की शानदार प्रस्तुति दी, फिर सुरभि राठी के द्वारा ‘गणेश वंदना पर आधारित नृत्य के बाद मुस्कान और सानिया ने ‘उड़ी’ की युगल गीत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कलिंगा उत्सव-2022 में भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की कला एवं संस्कृति पर आधारित केलबेलिया, लावणी, गरबा, भांगड़ा, शिवतांडव नृत्य, वॉलीवुड डांस और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ-साथ पाश्चात्य संस्कृति पर आधारित हिप हाप, सालसा, सोलो, अरेबिक नाईट आदि डांस विद्यार्थियों के अद्भुत नृत्य कौशल को देखकर सभी विद्यार्थी झूमने को मजबूर हो गये। इसी क्रम में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक सतविंदर सत्ती ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘छोरा हरियाणे का” गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।

इस रंगारंग कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कलिंगा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय विद्याथियों की प्रस्तुति भी रही। जिसमें नाईजेरियन नृत्य, नेपाली नृत्य, अफ्रीकन विद्यार्थी अब्दुल शॉ का ‘‘हर हर शंभु” पर और नेपाली विद्यार्थी अभिषेक कुमार के ‘‘मै नेपाली” गीत के एकल प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। भारतीय एवं विदेशी परिधान पर आधारित इमोशन, ऊटपटांग 2.0 और गोल्डन ग्लोरी थीम पर तीन राऊंड में आयोजित फैशन शो में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की छात्रा सृष्टि वर्मा, जो मिस इंडिया आईकोन 2022 रह चुकी हैं। उनकी शानदार रैंप प्रस्तुति से सभी मुंत्रमुग्ध रह गये। इसके अतिरिक्त मौसमी और वैभव एवं विशाल और आकाश के युगल गीत के साथ निकेश साहू के द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी रैपर का भी विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस रंगारंग कार्यक्रम को देख रहे विद्यार्थी, अतिथिगण एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में डीजे के शानदार गीतों की धुन पर सभी ने खूब मस्ती की और बेहतरीन संगीत का जमकर लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शदाब हाशमी जियान, नैना चखियार, कृतिका सिंघानिया, चिराग बोरकर, हुलेश्वरी सिन्हा एवं फैशन डिजाइनिंग विभाग के अध्यक्ष श्री कपिल केलकर और पत्रकारिता, जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक, श्रीमती श्रेया द्विवेदी ने किया।

विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की सम्माननीय ट्रस्टी सदस्यों के साथ-साथ महानिदेशक डॉ. बायजू जॉन, कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी, डीन अकादमिक श्री राहुल मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. आशा अंभईकर, डॉ. अजय शुक्ल, शेख अब्दुल कादिर, लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर, डॉ. कोमल गुप्ता, श्रीमती जास्मीन जोशी, श्री राजकुमार दास, सुश्री लिंसी रॉय, श्री मनीष सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. विजय भूषण, श्री तोषण कुमार तारक आदि के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थें।

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs