रायपुर, // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और
गृृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज सुबह रायपुर के माना बटालियन परिसर पहंुचकर
शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री
डी.एम. अवस्थी सहित सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियांे ने भी श्रद्धांजलि अर्पित
की। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतूल में
कल हुए नक्सली हिंसा में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments