**** मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम राछाभांठा के लिए रवाना मुख्यमंत्री आज जांजगीर-चांपा विधानसभा के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सेमरा और ग्राम सिवनी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे जांजगीर में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे ***
.jpg)
रायपुर, 11 नवम्बर 2022 /// भेंट-मुलाकात के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम रांछाभांटा हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर बिलासपुर सम्भाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग, कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी श्री अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
.jpg)
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने शाल, श्रीफल भेंट-कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।
भेंट-मुलाकात : ग्राम सेमरा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी हुई है जिससे फसल अच्छी है । धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा- पिछले दिनों पंजाब गया था, वहां फसल कटाई के बाद पैरा जलाने से प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। उन्होंने पैरादान के फायदे गिनाते हुए लोगों से पैरादान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पैरादान से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए बारिश में चारे की व्यवस्था होगी।मुख्यमंत्री ने कहा- दीवाली के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना की राशि दी गई।पहले मजदूरी करने जाता था जम्मू, शासन की योजना का मिला लाभ तो 2 साल से नहीं गया बाहर, यहीं कर रहा हूं खेती=किसान श्री भरत पटेल
.jpg)
ग्राम पंचायत अमोरा के श्री भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से घर की मरम्मत कराने के साथ बेटे को आईटीआई करवा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जनहितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
.jpg)
.jpg)
भेंट-मुलाकात:ग्राम सेमरा
सेमरा हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य की विद्यार्थी द्वारा शिकायत पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल के क्लर्क को अन्यत्र ट्रांसफर करने के लिए कहा
फर्राटेदार अंग्रेजी में तान्या ने रखी अपनी बात, मुख्यमंत्री ने कहा- बच्चों को ऐसे बात करते देख मिलती है खुशी
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी। तान्या ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।
.jpg)
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम सेमरा ब्लॉक नवागढ़ में की गई घोषणाएं :-
1. ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण करवाया जायेगा।
2. ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
3. शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागढ़ का नाम लिंगेश्वर महाविद्यालय किया जायेगा।
4. नवागढ लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।
5. नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोली जायेगी।
6. ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय निर्माण करवाया जायेगा।
7. ग्राम औरी में सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।
8. ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाई जायेगी।
9. शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना का नामकरण आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर किया जायेगा।
10. ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के रूप में किया जायेगा।
11. नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा।
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों के संदर्भ में आवेदन लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने एवं उनके साथ फोटो खिंचाने को लेकर ग्रामीणों में बेहद उत्साह दिखामुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सेमरा में भेंट-मुलाकात करने के पश्चात दूसरे कार्यक्रम सिवनी नैला के लिए रवाना।
भेंट-मुलाकात के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनी हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया
हैलीपेड में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण हुए उपस्थित
भेंट-मुलाकात के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनी हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया हैलीपेड में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित हुए
भेंट मुलाकात : ग्राम सिवनी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के ग्राम सिवनी (नैला) स्थित मां संतोषी मंदिर दर्शन के लिए पहुँचे।
भेंट मुलाकात = ग्राम सिवनी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम पंचायत सिवनी (नैला) में किसान श्री छोटेलाल बरेठ के घर भोजन के लिए पहुंचे
बरेठ के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आरती कर किया आत्मीय स्वागत




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments