दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील कीj

Anil Choubey 11-11-2022 18:18:54


***** भेंट-मुलाकात: विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने धुरकोट में सहकारी बैंक, नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की दी सौगातनवागढ़ महाविद्यालय का नाम लिंगेश्वर महादेव के नाम पर और हाईस्कूल बुढ़ेना को आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर करने की स्वीकृतिलिंगेश्वर मंदिर का जीर्णाेद्धार, सी.सी. रोड, शेड, चबुतरा, मुक्तिधाम, खेल मैदान की मिली सौगात ***

रायपुर, 11 नवम्बर 2022 //// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए विधानसभा जांजगीर-चांपा के ग्राम सेमरा पहंुचे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी होने से फसल भी अच्छी हुई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है। किसान अपनी सुविधा अनुसार टोकन कटवाकर धान बेचना शुरू करें।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम धुरकोट में सहकारी बैंक, नवागढ़ के शासकीय नवीन महाविद्यालय का नाम लिंगेश्वर महादेव के नाम पर करने, लिंगेश्वर मंदिर का जीर्णाेद्धार, नवागढ़ में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने, शासकीय हाईस्कूल बुढ़ेना को आयुर्वेद रत्न डॉ. गुलाब सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम सेमरा साप्ताहिक बाजार में शेड व चबूतरा निर्माण, ग्राम कुटरा में हाईस्कूल में अतिरिक्त भवन व शौचालय, ग्राम औराई में सी.सी. रोड, ग्राम सलखन में मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड बनवाने, ग्राम उदय भाठा के हाईस्कूल का उन्नयन करने और नगर पंचायत नवागढ़ में खेल मैदान की घोषणा की। 


 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पैरादान के फायदे गिनाते हुए किसानों  से गौठानों में पैरादान करने की अपील भी की। पैरादान करने से प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि फसल कटाई के बाद पैरा न जलाएं। इससे प्रदूषण बढ़ जाता है, जो हम सबके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित का ध्यान रखते हुए दीवाली के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि श्रमिक न्याय योजना की राशि का वितरण किया है। इससे किसानों व श्रमिकों के चेहरे पर खुशहाली सहज ही देखने को मिली। बाजार की रौनक बढ़ने से व्यापार भी समृद्ध हुआ।

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए ग्राम अमोरा के किसान श्री भरत पटेल ने बताया कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाते थे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिला तो 2 साल से मजदूरी के लिए बाहर जाना नहीं पड़ा। उन्होंने आगे बताया कि ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे हैं। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी। तान्या ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी  सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने एक छात्रा की शिकायत पर सेमरा हाई स्कूल में पूर्व में पदस्थ प्राचार्य को निलंबित करने एवं क्लर्क को अन्यत्र ट्रांसफर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। छा़त्रा ने शिकायत में बताया था की तत्कालिन प्राचार्य विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण नहीं करते थे। राज्य सरकार द्वारा कोविड के दौरान फीस माफी के आदेश का पालन करवाने के लिए विद्यार्थियों को हड़ताल करना पड़ा था। साथ ही यहां पदस्थ लिपिक द्वारा कार्य नही करने के कारण शिक्षकों को कार्यालयीन काम करना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पूर्व में पदस्थ प्राचार्य को निलंबित करने एवं क्लर्क को अन्यत्र ट्रांसफर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

भेंट-मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, बिलासपुर सम्भाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग, कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी श्री विजय अग्रवाल सहित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्र्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs