दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

केशकाल घाटी की सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

Anil Choubey 05-11-2022 19:29:20


कलेक्टर श्री सोनी मौके पर पहुंच निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी सुरक्षा मानकों का परिपालन करने के निर्देश

रायपुर, 05 नवम्बर 2022  ///// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल से लेकर सरगुजा अंचल तक की सड़कों के रख-रखाव एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बस्तर अंचल के प्रवेश द्वार के नाम से प्रसिद्ध केशकाल घाटी की सड़क के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य निर्वाध रूप से जारी रहे, इसकों ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा फिलहाल भारी वाहन के आवागमन को रोका गया है। कोण्डागांव कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने आज केशकाल घाटी पहुंचकर सड़क मरम्मत के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केशकाल घाटी के तीसरे से सातवें टर्निंग पाइंट तक पैदल चलकर कार्य की गुणवत्ता का मुआयना भी किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाटी में सड़क मरम्मत कार्य को योजनाबद्ध तरीके से तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। पेंच रिपेयर कार्य को तकनीकी एवं गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किये जाने 5 उप अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी इस कार्य की निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है। कलेक्टर श्री सोनी ने केशकाल घाटी के तीसरे मोड़ पर ग्राउंड वॉटर की निकासी हेतु प्लान तैयार कर सीमेंट कांक्रीटीकरण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। केशकाल घाट के सभी मोड़ों पर सुरक्षा दिशा-निर्देश हेतु सूचना पटल, रिफ्लेक्टर मिरर, सड़क पर मार्किंग, संकेतक रेडियम इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

गौरतलब है कि केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को तेजी के साथ अनवरत संचालित करने के फलस्वरूप विगत 4 नवम्बर से 11 नवम्बर तक केशकाल घाट पर बसों एवं छोटी चौपहिया वाहनों को छोड़कर भारी माल वाहनों के आवागमन को प्रतिबन्धित किया गया है। इन भारी माल वाहकों के आवाजाही के  लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है । इन भारी वाहनों एवं ट्रकों के द्वारा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग सुनिश्चित कराये जाने और आम जनता की सुविधा के मद्देनजर केशकाल घाट से बसों तथा छोटी चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों की सुगम आवाजाही की व्यवस्था करने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर श्री सोनी के सड़क मरम्मत निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्री आरके गुरु, एसडीएम श्री शंकरलाल सिन्हा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs