दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में एक नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी

Anil Choubey 30-09-2022 21:04:38


रायपुर, 30 सितम्बर 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों से एक नवम्बर 2022 से शुरू हो रहे धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों से धान खरीदी की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने फसलों की गिरदावरी की शुद्धि पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने गिरदावरी का सत्यापन ग्राम सभा में करवाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि किसी भी हालत में सरकारी जमीन का पंजीयन धान रकबे में नही हो यह सुनिश्चित किया जाए। पंजीकृत किसानों का लिकिंग बैंक खाता का परीक्षण करने एवं ऐसे किसान जिनका नामांतरण, बटवारा इस वर्ष हुआ है, उनके बैंक खातों का विशेष तौर पर परीक्षण कर बैंक खाता लिंक कर लिया जाए। मिलर्स द्वारा उपार्जित फोर्टिफाईड राईस एफसीआई में जमा करने की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने अंतर जिला कस्टम मिलिंग के संबंध में जिस जिले में अधिक संख्या में मिलर्स है वहां पर शीघ्रता से धान मिलिंग के लिए धान का परिवहन करने कहा गया एवं इसकी पहले से कार्ययोजना तैयार करने कहा है।
मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाए मानव संसाधन, बिजली, पानी, कैप कव्हर, चबूतरा, टोकन, तौल मशीन, बारदाने आदि की शीघ्र व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। श्री जैन ने खाद्य विभाग के सचिव से कहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व सभी जिलों के तैयारियों की समीक्षा के लिए संभाग स्तर पर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे और सुनियोजित रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए।

मुख्य सचिव ने कहा है कि धान की बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों की गिरदावरी में धान के रकबे सहित सभी बिन्दुओं पर सही जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले कृषकों की जानकारी विशेष रूप से अंकित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन, बैंक खातों का मिलान, समिति स्तर पर आवश्यक तैयारी, परिवहनकर्ता से अनुबंध की स्थिति, कस्टम मिलिंग, संवेदनशील खरीदी केन्द्रों एवं स्टॉफ की पहचान, अंतर जिला कस्टम मिलिंग एवं धान संग्रहण के समन्वय के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।
मुख्य सचिव ने समिति स्तर पर धान खरीदी कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी यथासमय करवाने के निर्देश दिए है। धान खरीदी प्रारंभ होने के पश्चात सप्ताह के अंत में खरीदी गए धान की मात्रा और बारदानों का भौतिक सत्यापन करने कहा गया है। जिला स्तर पर धान खरीदी से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए है और कहा है कि कंट्रोल रूम सतत् रूप से कार्यशील होने चाहिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में सभी संभागायुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर, खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, राजस्व सचिव श्री एन.एन. एक्का, प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री निरंजन दास, विशेष सचिव सहकारिता श्री हिमशिखर गुप्ता, विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री मनोज सोनी, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री समीर विश्नोई सहित अपेक्स बैंक के अधिकारी शामिल हुए।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs