दिव्य-दूत

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026 NMDC key contributor to India’s infrastructure growth and sustainable future. >>> Amitava Mukherjee CMD NMDC साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान की मिसाल >> मुख्यमंत्री साय NMDC ने PRSI नेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 में 7 जाने-माने अवॉर्ड जीते

कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्वप्रसिद्ध कंपनी एडूस्किल्स के साथ किया एमओयू

Anil Choubey 13-08-2022 19:10:59


नया रायपुर-13/08/2022///  कलिंगा विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को डिजिटल रुप से  तैयार करने, तकनीकी स्किल्स में अधिक अपडेट रखने और उद्योग कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्वविख्यात कंपनी एडूस्किल्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं। एडूस्किल्स एक गैरलाभकारी संगठन है,जो भारत में उद्योग की मांग के अनुसार युवाओं को डिजिटल रुप से तैयार करता है। उसके उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम की पहुंच सुनिश्चित करना और शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को भरना है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में कलिंगा विश्वविद्यालय  के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर, निदेशक डॉ. बैजू जॉन, निदेशक (कॉर्पोरेट रिलेशन) श्री पंकज तिवारी, डीएए श्री राहुल मिश्रा के उपस्थिति में कलिंगा विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी तथा एडूस्किल्स के सीईओ और संस्थापक श्री शुभजीत जगदेव ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया।

कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में कॉर्पोरेट रिलेशन के डाईरेक्टर श्री पंकज तिवारी ने बताया कि आज के समय में उद्योग जगत को स्किल्ड उम्मीदवारों की जरुरत है। यह तभी संभव होगा, जब इंडस्ट्री की जरुरतों के अनुसार उच्च शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को  इस तरीके से अपडेट करना आज समय की मांग है। समझौता पत्र के अनुसार एडूस्किल्स संस्था कलिंगा विश्वविद्यालय  में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित करेगी। जिससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नवीनतम तकनीक से लैस होंगे और यहाँ पर बेहतर प्लेसमेंट के लिए बढ़िया वातावरण तैयार होगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों के प्रति हमारी प्रतिब़द्धता और सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा और छात्रों के उज्जवल भविष्य निर्माण के साथ -साथ कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। नवीनतम तकनीकी ज्ञान और उद्योग कौशल को साझा करके हम विद्यार्थी हित के लिए बेहतर कार्य करेंगे। हमें छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का निवारण करने और अवसरों को पहचानने के लिए तैयार करना होगा। जिसके लिए यह समझौता मील का पत्थर साबित होगा।

समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के पश्चात एडूस्किल्स के सीईओ और संस्थापक श्री शुभाजीत जगदेव ने कहा कि कलिंगा विश्वविद्यालय से समझौता पत्र में हस्ताक्षर करके वह बहुत उत्साहित हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को वैश्विक स्तर का ज्ञान प्रदान करना और उनके कौशल को विकसित करके उद्योगों के लिए तैयार करने हेतु हमारे पास बहुत सारी योजनाएं हैं। निश्चित तौर से यह समझौता हमारे उद्देश्यों के अनुरुप है और इस समझौते से यहाँ के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। अब हम दोनों संस्थाएँ विद्यार्थी हित के लिए मिल कर काम करेंगे।

इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के अवसर पर कलिंगा विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के श्री अरुप हलधर, श्री साईमन जार्ज और उनकी टीम और एडूस्किल्स के अधिकारी एवं प्रशिक्षकों के साथ -साथ विश्वविद्यालय  प्रबंधन के अधिकारी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित थें।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs