दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया

Anil Choubey 23-09-2022 19:59:34


बालको ने महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया

बालकोनगर, 23 सितंबर, 2022।  ////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ और सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से राजीव गांधी ऑडोटिरियम में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों को ऐसे लीडर्स के तौर पर विकसित करना था जिससे वे समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक कर सकें। प्रशिक्षण सत्र में कोरबा जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 130 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों को माहवारी की जैविक प्रक्रिया और उसके महत्व, शारीरिक परिवर्तनों, हार्मोन संबंधी बदलावों, इससे जुड़े सामाजिक कलंक, मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उपचार और मासिक धर्म के दौरान पालन किए जाने वाले पोषण आहार शामिल थे। प्रतिभागियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में किशोर लड़कियों को और अधिक संवेदनशील बनाने के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। सत्र के दौरान, प्रतिभागियों ने किशोर लड़कियों को उनके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करने के लिए एक रणनीति तैयार की।

महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एम.डी. नायक ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों से इस विषय पर समुदाय के सदस्यों को इस महत्वपूर्ण विषय पर और अधिक संवेदनशील बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि यह एक चुनौतीपूर्ण अभियान है जिसमें अब बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे प्रयासों से इस क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य के स्तर में सुधार होगा। महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन पर समर्पित कार्यशाला बालको के सराहनीय प्रयास से सफल रहा।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने सामाजिक चेतना की दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए कटिबद्ध है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित ‘नई किरण’ परियोजना बालको और जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं से जुड़े अत्यंत संवेदनशील विषय पर गोष्ठियों और कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूकता का संचार कर हम अपनी बेटियों को सुरक्षित बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन को एक विषय के रूप में मुख्यधारा में लाना है जिससे इस मुद्दे के प्रति एक बेहतर और स्थायी दृष्टिकोण की ओर अग्रसर हो सके। हमें विश्वास है कि जिला प्रशासन के सहयोग से हमारे समर्पित प्रयास वास्तव में स्थानीय समुदायों के जीवन में बदलाव लाएंगे।

कार्यशाला की महिला पर्यवेक्षक कीर्ति जैन ने बताया कि माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन के नजरिए से अनेक नई बातें सीखने को मिलीं। माहवारी संबंधी अनेक भ्रांतियां दूर हुईं। इससे महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं इस विषय पर खुलकर चर्चा कर सकने में सक्षम हुई हैं। कार्यशाला के विशेषज्ञ श्री ओम प्रकाश ने बताया कि माहवारी स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण से महिलाओं तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।

बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग ‘नई किरण’ परियोजना की शुरूआत की। अबतक कोरबा जिले के 45 गांव इस अभियान में शामिल हो चुके हैं। 2022 में अबतक लगभग 33,400 महिलाओं, पुरुषों एवं किशोरी बालक और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटक, जागरूकता अभियान द्वारा संवेदनशील बनाया गया है। इस परियोजना ने लगभग 60 किशोर लड़कियों के समूह, 60 महिला स्वयं सहायता समूहों और 60 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ क्षमता निर्माण और नेतृत्व सत्र शुरू किया है। उन्हें ऐसे लीडर्स के तौर पर विकसित किया गया है जिससे वे समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूकता फैलाने में अग्रणी हो।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs