फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिन्दल के संघर्ष की कहानी जनता को सुनाई
सांसद निशिकांत दुबे ने फहराया तिरंगा
देवघर, 23 सितंबर 2022 /// – भगवान शंकर की नगरी झारखंड के देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 108 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। सांसद निशिकांत दुबे ने यह झंडा फहराकर लोगों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल के संघर्ष की कहानी सुनाई। यह झंडा अब देवघर के लोगों को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

श्री दुबे ने कहा कि यह झंडा हमारे देश की आन-बान-शान है और हम सभी को इस झंडे से प्रेरणा लेकर अपना काम पूरी ईमानदारी से करना है और राष्ट्र निर्माण में योगदान करना है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमने अपने राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से उन स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया, जिन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस तिरंगे के माध्यम से ही हम देश की तरक्की पर गर्व कर रहे हैं और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए दृढसंकल्प हैं।
सांसद श्री दुबे ने कहा कि 23 जनवरी 2004 के पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को छोड़कर आम दिनों में हम तिरंगा के माध्यम से देशभक्ति का प्रदर्शन नहीं कर सकते थे। हमें यह अधिकार दिलाया श्री नवीन जिन्दल ने, जिन्होंने 10 साल तक कानूनी संघर्ष किया और उसी का परिणाम है कि आज देवघर में 108 फुट ऊंचा झंडा फहरा रहा है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरणा लेकर अपने देश को महान बनाना है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments