दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित वादविवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में झलका उत्साह, बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर की हुनेश्वरी पैकरा प्रथम स्थान पर रहीं

Anil Choubey 21-09-2022 11:58:23


नया रायपुर21/09/2022//// कलिंगा विश्वविद्यालय के सोमवार को राजनीति शास्त्र विभाग के द्वारा ‘‘केन सेंसरशिप इवर बी जस्टिफाईड’’विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में  विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष पर दृढतापूर्वक बोलते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बचाए रखने के लिए सेंसरशिप आवश्यक है। जिससे आपत्तिजनक वस्तु और विचारों पर अंकुश लगाया जा सके। जबकि विषय के विपक्ष पर भी विद्यार्थियों ने उचित तर्क देते हुए कहा कि भारत के संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रमुख नागरिक अधिकारों में निहित है। सेंसरशिप के माध्यम से सच को दबाने की प्रवृत्ति बढती है और कभी-कभी सत्ताधारी दल इसका गलत फायदा भी उठाने से नहीं चूकते हैं। उन्होंने अपने तर्कों की पुष्टि के लिए प्रासंगिक तथ्यों को भी प्रस्तुत किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में  विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के द्वारा पक्ष-विपक्ष पर अपने मत रखे गए। जिनका हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल और समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ए. के.कौल के द्वारा प्रतिभागियों के पक्ष-विपक्ष के विचारों का आकलन करते हुए प्रथम विजेता के रूप में हुनेश्वरी पैकरा (बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर), द्वितीय विजेता खुशी मिश्रा (बीए पंचम सेमेस्टर) और तृतीय स्थान पर मिताली ठाकुर (बीएएलएलबी तृतीय सेमेस्टर) को घोषित किया।

उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता दीवान ने किया। जबकि आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. अनिता सामल ने किया। इस प्रतियोगिता में कला एवं मानविकी संकाय और विधि संकाय के 80 से अधिक विद्यार्थियों के साथ कला एवं मानविकी संकाय के प्रभारी अधिष्ठाता  डॉ. ए. विजय आनंद- प्राध्यापक, श्री चंदन सिंह राजपूत, सुश्री पलक शर्मा, सुश्री श्रेया सिंह, श्री अब्दुल कादिर, डॉ. श्रद्धा हिरकने, श्री राजकुमार दास, सुश्री तुहिना चौबे, सुश्री गीतिका ब्रह्मभट्ट आदि विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थें।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs