दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सालासर मंदिर के डाइनिंग हॉल में फूहड़ फैशन शो बजरंगी ओं ने किया हंगामा आयोजक भाग खड़े हुए

Anil Choubey 18-09-2022 23:28:56


***** विजय अग्रवाल ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए माफी मांगी  समाज के लोगों ने  कहा भूमिका संदेह के घेरे में है ऐसा हो नहीं सकता कि इन्हें कार्यकर्म की  जानकारी ना हो ****

 रायपुर //  18/09/2022// फैशन डिजाइनर मिस इंडिया के नाम पर फ़ूहड़ प्रदर्शन को लेकर  कल  सालासर धाम  मैं बजरंग दल के सदस्यों ने भारी हंगामा किया और धर्मिक स्थलों पर इस  तरीके के आयोजन पर घोर  पत्ती जताई पांच आयोजकों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एफ आई आर भी  दर्ज की गई  साथ ही बजरंग दल ने सालासर मंदिर के कर्ता-धर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरीके के कार्यक्रम के लिए यदि भविष्य में मंदिर  परिसर का उपयोग किया गया तो परिणाम भुगतने होंगे  हिंदू देवी देवताओं की भावनाओं के खिलाफ मंदिर के डायनिंग हॉल में चल रहे एक फ़ूहड़ फैशन डिजाइनर शो में  मिस इंडिया चुनी जानी थी  जिसको लेकर काफी संख्या में महिलाएं कम से कम कपड़े पहन कर भाग ले रही थी आयोजक और उनके द्वारा बुलाए गए अतिथि उसका पूरा आनंद ले रहे थे डी जे वेस्टर्न  धुन  पर तेजी से बज  रहा था  यह सब सालासर बजरंगबली के मंदिर   परिसर के नीचे बने हाल में  हो रहा था आयोजक के साथ आए अतिथि भरपूर आनंद ले रहे थे कि तभी बजरंग दल के सदस्यों ने उनके इस आनंद में खलल डाल दी और पूरा आयोजन को बंद करा दिया दोनों तरफ से विवाद भी हुआ  लेकिन मामला  चूँकि  मंदिर परिसर का था तो फैशन डिजाइनर आयोजकों ने अपनी महिलाओं को लेकर भागना ही उचित समझा  इस हंगामे के बीच तेलीबांधा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उन्होंने भी कार्यवाही शुरू की है

घटना की गंभीरता को देखते हुए जैसे ही संरक्षक सुरेश गोयल ,रामअवतार अग्रवाल और रामअवतार गोयनका को पता चला तो वह सीधे सरासर मंदिर परिसर पहुंचे उस वक्त वहां हंगामा चल रहा था महिलाएं भाग रही  थीं तम्बू उखड गया था  पुलिस वाले पकड़ा पकड़ी कर  रहे थे आयोजक पहले ही  भाग चुके थे इस फ़ूहड़ कार्यकर्म पर कड़ी आपत्ति जताते हुए वर्तमान अध्यक्ष विजय अग्रवाल से जब इस विषय पर संरक्षक सुरेश गोयल ने बातचीत की तो विजय अग्रवाल ने माफी मांगते हुए कहा कि आइंदा ऐसी गलती नहीं होगी |

हमारे संवाददाता द्वारा जब इस  पूरे प्रकरण की  जांच पड़ताल तेलीबांधा थाने से सालासर मंदिर तक की गई तो पता चला की विजय अग्रवाल ने मैनेजर सीताराम अग्रवाल को फोन करके कहा की अमित अग्रवाल के लिए सामाजिक कार्य  के लिए दी जाने वाली सभी  सहूलियत के साथ पूरा प्रांगण बुक कर दिया जाए, सीताराम अग्रवाल से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि विजय अग्रवाल के साथ ही अमित अग्रवाल बैठे हुए थे और दोनों बारी-बारी से मुझे निर्देश दे रहे थे इसलिए मैंने ज्यादा पूछताछ नहीं की और ना ही इस तरह की बुकिंग की जानकारी सुरेश गोयल  जी को दी |

सीताराम अग्रवाल से जब यह पूछा गया जिस तरीके  से प्रांगण को सजाया जा रहा था उसमें फैशन शो  से संबंधित तमाम सूचनाएं बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर लगाए जा रहे  थे  तब भी आपने सुरेश गोयल को बताना उचित नहीं समझा पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विजय अग्रवाल जी ने फोन पर निर्देश दिए थे मैंने पूछने की हिम्मत नहीं की  वह तो  मौके पर बजरंग दल के  कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने हंगामा किया तो यह मामला उजागर हुआ वरना लोगों को तो पता ही नहीं चलता कि मंदिर परिसर के अंदर इस तरीके का कृत्य भी हो गया है

जंगल में आग की तरह फैली इस खबर पर समाज के लोगों ने घोर आपत्ति  जताई है कुछ लोगों का कहना है कि इसीलिए जिस तरीके से यह चुनाव लड़कर सभा पर कब्जा किया है अब इस सभा में इसी तरीके के कार्यक्रम होंगे और सभा का नाम बहुत रोशन होगा ये  लोग पहले भी सभा के विभिन्न पदों में रहकर इसी तरीके से दुरुपयोग करते रहे हैं इनके चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में जो सदस्य नाखुश हैं वह जानते थे कि इस ग्रुप के आते ही इस तरीके के कार्यक्रम इन धार्मिक स्थलों और धर्मशालाओं में और हॉस्टल में अब आम हो जाएंगे इसकी सुर्खियां पूरे राज्य में बटोरी जाएंगी  सदस्यों ने कहा है की कल की घटना समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है मंदिर परिसर के नीचे वाले हाल में इस तरीके की के आयोजन का  भले ही विजय  अग्रवाल ने अनभिज्ञता जाहिर की हो लेकिन उन्हें यह तो पता था कि किस तरीके का कार्यक्रम हो रहा है क्योंकि सामाजिक कार्यक्रम का जिक्र अमित कर रहा था  तो उससे पूछा ही जा सकता था कि किस तरीके का सामाजिक कार्य है हमें क्यों नहीं शामिल किया जा रहा है यह सब संदेह के घेरे में आता है और मंदिर परिसर  को इस तरीके से उपयोग करने की सहमति में विजय अग्रवाल का भी पूरा हाथ है, इससे नकारा नहीं जा सकता अमित अग्रवाल विजय अग्रवाल से सामाजिक कार्य के लिए भवन की मांग कर रहा है विजय अग्रवाल वर्तमान में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यक्रम हो रहा है और उन्हें पता नहीं  यह सब उसी तरीके से है जैसे अग्रवाल समाज के कुएं में भांग घुली हो 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs