दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

पारदर्शी प्रशासन और योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता >>> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 15-09-2022 13:20:01


**** मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में ली अधिकारियों की बैठक और की योजनाओं की समीक्षा जनता की सेवा, सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के साथ समृद्धि को बताया महत्वपूर्ण ****

रायपुर 15 सितंबर 2022 ////  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि आम जनता की सेवा ही इस सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ हितग्राहियों की संतुष्टि सभी के प्राथमिकता में होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे कि आपकी शिकायत हो।

 प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा में स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वे जहाँ भी जा रहे हैं, कलेक्टर और एसपी को आम जनता की समस्याओं के निराकरण के सम्बंध में निर्देश दे रहे हैं। आम जनता की सेवा, उन्हें सुविधाएं, उनका सम्मान, सुरक्षा और उनकी समृद्धि सभी की प्राथमिकता में होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, पिछड़े निवास करते हैं। वे बहुत ही उम्मीदों के साथ अधिकारियों के पास शासन की योजनाओं का लाभ उठाने या अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं। उन्हें बार-बार किसी कार्यालय या  अधिकारियों के चक्कर न काटना पड़े, यह सभी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी किया।

लोगों की आमदनी कैसे बढ़ाएं इस दिशा में काम करें

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आपके क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में सुधार हो। कोई महिलाएं एनीमिक न हो, कोई बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। शासन की योजनाएं उन तक पहुँचे। गौठान मजबूत बने और आर्थिक विकास का जरिया बने। इस दिशा में काम हो। महिला स्व सहायता समूहों से लेकर सभी की आमदनी और समृद्धि बढ़े इसके लिए अधिकारियों को जागरूकता फैलाने काम करना चाहिए। सरकार का भी यहीं उद्देश्य है।

हाथी व मानव द्वंद रोकने जागरूक करें

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण और एनीमिया दूर करने चलाये जा रहे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने गरम भोजन के साथ अन्य पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवनविहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, वन अधिकार पत्र वितरण करने, हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर उपचार करने,  सड़कों को सुधारने, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में हाथी के विचरण और होने वाले नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए वनों में नरवा अंतर्गत वन्य जीव के लिए पानी, हाथियों के लिए फलदार वृक्ष लगाने तथा लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पैसा कानून के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देने व जल स्रोत वाले क्षेत्रों में स्टॉप डेम बनाकर आदिवासी क्षेत्रों में सिचाई व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs