दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा दो और नये जिलों के साथ छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या हुई 33

Anil Choubey 09-09-2022 19:33:31


***** मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निभाया अपना वादा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती भी जिले बने हफ्तेभर में 05 नये जिले, पौने चार वर्षों में 06 ,, 85 नयी तहसीलें, अनेक अनुविभाग और उपतहसीलों का भी हो चुका है गठन ***

रायपुर, 9 सितंबर 2022/ /// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज 9 सितंबर को किए गए दो नये जिलों के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है। श्री बघेल ने आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा सक्ती जिलों का शुभारंभ किया। बीते पौने चार वर्षों के दौरान 06 नये जिले, 85 नयी तहसीलें, अनेक अनुविभाग तथा उपतहसीलों का गठन किया जा चुका है।

राज्य में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘सहज प्रशासन-सरल जीवन‘ की नीति पर चलते हुए प्रशासनिक कामकाज और प्रक्रियाओं के सरलीकरण का वादा किया था। इसी क्रम में उन्होंने वर्षों से लंबित विभिन्न जिलों की मांगों को भी पूरा करने का वादा लोगों से किया था। 10 फरवरी 2020 को उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गठन के साथ इस वादे को पूरा करने की शुरुआत की। इसके बाद 15 अगस्त 2021 को उन्होंने 05 और नये जिलों के गठन की घोषणा की थी। बीते 02 सितंबर को इनमें से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का सबसे पहले शुभारंभ उन्होंने किया। दूसरे दिन 03 सितंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नये जिले बने और जिलों की संख्या 31 तक जा पहुंची। हफ्तेभर के भीतर आज 09 सितंबर को उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा सक्ती जिलों के गठन का वादा भी पूरा कर दिया। 

नये जिलों के गठन के दौरान वहां के लोगों ने जबर्दस्त उत्साह प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे बरसों पुराने सपनों को साकार कर दिया है। अब हमारे क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो पाएगा। व्यापार, व्यवसाय और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी। प्रशासन तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी, इससे योजनाओं का लाभ भी तेजी से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अब शासकीय कामकाज के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा, पास में ही सभी जिला शासकीय कार्यालय होने से स्थानीय स्तर पर ही काम हो जाएंगे। इससे समय और धन की बचत होगी। पर्यटन महत्व के स्थानीय स्थलों को नयी पहचान मिलेगी और पर्यटन-उद्योग का विकास हो सकेगा। 

जिलों के शुभारंभ के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को फलों, मेवों, मिठान्नों, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, लघु वनोपजों से तौल कर नागरिकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs