दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भाईचारे का संदेश देगी >> राहुल गांधी

Anil Choubey 07-09-2022 20:53:00


भारत जोड़ो यात्रा शुरू
 

सोनिया गांधी ने जारी किया संदेश
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए एक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं इसमें पूरी भावना के साथ भाग लूंगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संगठन में फिर से एक नई ऊर्जा का संचार होगा। 

कन्याकुमारी ///  07//09//2022// राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा आज से शुरू हो गई  हैं  यात्रा शुरू होने से पहले आज सुबह राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की समाधि स्थल पर गए  वहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और भारत जोड़ो यात्रा सफल रहेगी का आशीर्वाद प्राप्त किया  पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का शुभारंभ करीब 4:00 बजे के आसपास हुआ राहुल गांधी ने  को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार जब से देश में आई है उसने देश को खंड खंड कर दीया है  मोदी सरकार ने संविधानिक  संस्थाओं का दुरुपयोग किया है  इलेक्शन कमिशन हो  इनकम टैक्स हो इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट हो सीबीआई हो जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर पूरे देश में अराजकता का माहौल  फैलाया हुआ है  विपक्ष को अपनी बात रखने के जब सारे रास्ते बंद हो गए तो फिर मैंने पदयात्रा कर जनता को देश में क्या हो रहा है देश  की जनता को अवगत कराना है महंगाई से बिलबिला रही जनता को यह बताना है की मोदी जी और उनके सौ सवा सौ   खरबपतियों  ने पूरे देश के  धन पर कब्जा कर लिया है उससे देश को छुटकारा दिलाना है खंड खंड हो रहे देश को फिर से जोड़ कर मेरा देश महान बनाना है  इसी उद्देश्य से  इस यात्रा का आज शुभारंभ मैं कर रहा हूं


राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पीसीसी अध्यक्ष और काफी संख्या में विधायक कन्याकुमारी पहुंचे हुए थे राहुल गांधी के साथ साथ दिख रहे भूपेश बघेल ने यात्रा के प्रथम चरण में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा को  के शुभारंभ में   सक्रिय  योगदान दिया है 

 कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ी यात्रा देश का दूसरी स्वतंत्रता संग्राम है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक विभाजनकारी ताकतें हार नहीं जातीं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे उस पार्टी का पतन हो जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान CM और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा मुल्क इस यात्रा को लेकर उत्सुक है। देश में सामाजिक ताना-बाना कैसे मजबूत हो, जाति एवं धर्म के नाम पर चल रहे ध्रुवीकरण को कैसे मिटाएं और आपस में प्यार रहे, यह संदेश लेकर राहुल जी इस यात्रा पर निकल गए हैं।कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तमिलनाडु आकर बहुत खुशी होती है। मुझे भारत जोड़ो यात्रा यहां से शुरू करते हुए बहुत बेहद खुशी है। आज़ादी के इतने साल बाद भी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं भारत के करोड़ों लोग भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत महसूस कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत जगह से यात्रा शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। भाजपा और आरएसएस सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (भाजपा) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की तरफदारी की। उन्होंने कहा कि राहुल के फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। देश के समक्ष चुनौतियों से निपटने में भी आसानी होगी। आज भी कांग्रेस में लोग यह भावना रखते हैं कि राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैंने नफरत और विभाजन की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया। मैं अब अपने देश को नहीं खो सकता। घृणा पर प्रेम की विजय होगी। हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे।

। 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs