नई दिल्ली 04/09/2022// /// कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल महारैली मैं राहुल गांधी मोदी सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा है कि देश में अब दो तरह कि लोग रहते हैं एक वह है जिनके पास सपने देखने में भी डरते हैं.वह गरीबी रेखा से नीचे का भारत है जिसमें किसान बेरोजगार युवक , महंगाई की मार झेलते हुए जनता और एक भारत वह है जिसमे मोदी के सौ सवा सौ खरबपति मित्र रहते हैं भारत की ताजा तस्वीर यही है कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ बेरोजगारों के साथ किसानों के साथ रही है आज भी है आगे भी रहेगी लेकिन मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ इन्हीं उद्योगपतियों की सरकार है जिनके पास इस भारत का 90% से अधिक धन इन्हीं के पास है हमें इनके खिलाफ लड़ाई की जंग लड़नी है महंगाई कम करानी है बेरोजगारी दर कम करानी
.jpg)
रामलीला मैदान में पूरे देश से आए हुए कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहां है कि हमें ईडी ,सीबीआई से डरने की जरूरत नहीं है हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है हमें संघर्ष करके सारी चीजें प्राप्त करना है आपकी मेहनत ,लगन और विश्वास से हम फिर से सत्ता में लौटेंगे और बेरोजगारों को किसानों को राहत देंगे

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों, गरीबों , मजदूरों गरीबों की बात करते हैं. सत्ता में बैठे हुए लोग महंगाई नहीं हटा रहे हैं. सत्ताधारी नेता राहुल गांधी को रोकने की लड़ाई लड़ते हैं. गरीबों को मुफ्त राशन अगर हम लोग देते हैं तो वह रेवड़ी नहीं है सत्ता में बैठे हुए लोग इसे रेवड़ी कहते हैं.मोदी सरकार बड़े-बड़े बिजनेसमैन का लोन माफ करते हैं असली रबड़ी यही हैं. हम लोग मेहनत का सम्मान करते हैं और ये लोग मेहनत का अपमान करते हैं. महंगाई बढ़ रही है और कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है.
.jpg)
महंगाई नफरत से आजादी के लिए भारत जोड़ो यात्रा जरूरी
राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है. कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगित के पथ पर ला सकती है. हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं. संसद का रास्ता बंद कर दिया. संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता. चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है. इसीलिए जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बतानी है. इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने पूछताछ की है. उन्होंने मेरे खिलाफ 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन 55 घंटे तो क्या 5 साल तक भी पूछताछ करेंगे तो भी मैं नहीं डरूंगा. राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी महंगाई पर केंद्र को जमकर घेरा. वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आना और जाना मुश्किल है, लेकिन यहां टिक पाना बहुत कठिन है. इस रैली को सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कमलनाथ, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा जैसे बड़े नेताओं ने भी संबोधित किया. इस रैली से पहले अधीर रंजन चौधरी के समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर रामलीला मैदान छोड़ दिया. अधीर रंजन बंगा भवन से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाल रहे थे.
हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था: राहुल
हमने यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला. भोजन का अधिकार, नरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया. लेकिन अब मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया. जो काम हमने 10 साल में किया, उन्होंने 8 साल में खत्म कर दिया.
.jpg)
महंगाई के विरोध में दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल हुए मंत्री अकबर .डॉ मंत्री प्रेमप्रकाश टेकाम
महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के हल्ला बोल रैली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर शामिल हुए। देश में सभी चीजों की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी सेे देशवासियों को हो रही कठिनाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया। इस रैली में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों से कांग्रेस जन शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश शासन के सभी मंत्री गण, कांग्रेस के सभी सांसद, विधायक, पी.सी.सी. पदाधिकारी गण, जिलों के पदाधिकारी गण, कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी गण सहित अन्य कांग्रेस जन महंगाई के विरोध में आयोजित रैली में शामिल हुए।
रैली को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहां कि देश में कभी भी इतनी महंगाई नहीं रही जितनी वर्तमान काल मंे है। महंगाई रोकने में नाकाम रही केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहने का जब उन्होंने एैलान किया तो रैली में शामिल एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments