छत्तीसगढ़ में अब 31 जिले: अस्तित्व में
रायपुर, 03 सितंबर 2022/ // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।हमने 85 तहसील और 6 जिले बनाए ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम हो सके। नया जिला, नये तहसील बनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि जनता से प्रशासन की दूरी कम होना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ किया। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ कार्यक्रम खैरागढ़ में 364 करोड़ 56 लाख रूपए के 95 कार्य का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 350 करोड़ 96 लाख 31 हजार रूपए के 82 कार्यों का भूमि पूजन, 13 करोड़ 59 लाख 96 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने 213 हितग्राहियों को 37 लाख 48 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया।
हमने 85 तहसील और 6 जिले बनाए ताकि जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम हो सके। - नया जिला, नये तहसील बनाने के पीछे उद्देश्य यही है कि जनता से प्रशासन की दूरी कम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 279 आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं। 422 और नए स्कूल खोलने की कार्ययोजना पर काम चल रही है। अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए चार साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। हॉट बाजार क्लीनिक के साथ लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से सस्ती दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मदद करने को हम रेवड़ी बांटना नहीं मानते। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments