रायपुर, 01/09/2022 // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर अपने रायपुर स्थित निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
.jpg)
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। वहां से रात्रि में वे रायपुर लौटे। इसके पहले आज शाम मुख्यमंत्री श्री बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और मुख्यमंत्री के परिजनों ने विधि विधान के साथ मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments