रायपुर// 31/08/2022/// नव निर्माण अग्रवाल समाज के संस्थापक सुरेश गोयल ने कहा है ,कि नव निर्माण अग्रवाल समाज- सेवा, समर्पण और विकास के पथ पर काम करेगी अग्रवाल समाज की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा है की सेवा की शुरुआत रायपुर शहर मैं मोहल्ला क्लीनिक से होगी जो गरीब बस्तियों में खोले जाएंगे वहां गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मोहिया कराई जाएगी सुरेश गोयल ने यह भी दावा किया है कि समाज में सेवा करने की इच्छा रखने वाले सदस्य की संख्या कम नहीं है वह हमारे इस नवनिर्माण अग्रवाल समाज के नए सदस्य होंगे
सुरेश गोयल से जब यह पूछा गया कि आपने तो अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए बहुत से सेवा के काम किए हैं फिर इस संसथान का तलूक , अभी हाल ही में अग्रवाल सभा में हुए काफी विवाद के कारण से कहीं आप इस नए संगठन बना रहे \
इस पर नव निर्माण अग्रवाल समाज के संस्थापक सुरेश गोयल ने कहा कि हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है, क्योंकि अग्रवाल सभा रायपुर में पिछले 5वर्षों से किसी भी तरीके की सकारात्मक गतिविधियां नहीं हो रही थी जिससे मैं बहुत दुखी था मैंने अपने कार्यकाल में अग्रवाल सभा के सम्मानिय सदस्यों के साथ मिलकर 100 करोड़ से ऊपर के भवन ,महाविद्यालय, धर्म स्थल .सामाजिक भवन का निर्माण कराया है जिसका उपयोग प्रदेश का हर वर्ग कर रहा है यही सच्ची समाज सेवा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से समाज सेवा मैं राजनीति ने प्रवेश कर लिया है आप जानते हैं कि राजनीति जहां प्रवेश करती है वहां तरह-तरह के लालच उत्पन्न हो जाते हैं इसी का परिणाम है कि पिछले 3 महीने से लगातार अग्रवाल सभा पर बलात् कब्ज़ा करने की नियत से एक वर्ग विशेष पूरा षड्यंत्र रच रहा है उस षड्यंत्र का सदस्यों ने रजिस्टर फॉर्म सोसाइटी , हाई कोर्ट में भी विरोध जताया है समय-समय पर उनके द्वारा जारी विज्ञप्तिओं का भी खुलकर जवाब दिया है लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं पता है कि ये विशेष लोग ऐसा क्यों करहैं \
मुझे इस बात का बहुत अफसोस है कि मैंने अपने कार्यकाल में कितना समय देकर संस्था को इस ऊंचाई पर लाकर खड़ा है आज उस संस्था पर राजनीतिक दबाव के चलते कब्जे की कूट रचना गढी जा रही है
नवनिर्माण अग्रवाल समाज के दूसरे संस्थापक रामअवतार अग्रवाल ने विस्तार से आज पत्रकारों के सामने अपनी बातें रखते हुए कहा है कि सभा में रजिस्टार के द्वारा जारी निर्देशों के तहत किसी भी तरीके का पालन नहीं हो रहा है ,रजिस्ट्रार ने अपने आदेश में कहा है कि सदस्यता सूची का विधिवत प्रकाशन करने के बाद ही चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाए जो भी दावा आपत्ति पहले आई हैं उन दवा पति का निराकरण किया जाए उसके बाद ही चुनाव की कार्यक्रम जारी की जाए लेकिन चुनाव अधिकारी राजेश खेमका ने किसी भी तरीके से रजिस्टर फार्म एंड सोसाइटी के आदेश का पालन नहीं किया उन्होंने आनन-फानन में एक ही दिन में दावा आपत्तियों का निपटारा कर दिया जबकि मेरे द्वारा लगाई गई लिखित दावा आपत्ति पर किसी तरीके की कोई कार्यवाही नहीं की है जबकि रजिस्टार फर्म सोसाइटी में विशेष तौर पर मेरे द्वारा लगाए गई आपत्ति के निराकरण के लिए आदेश में निर्देश जारी किया है उसके बावजूद मनमाने ढंग से महासचिव विजय अग्रवाल और चुनाव अधिकारी राजेश खेमका पूरी संस्था पर कब्जा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है \
.jpg)
नव निर्माण अग्रवाल समाज के संस्थापक सुरेश गोयल ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि हमारा किसी से कोई वैमनस्यता का उद्देश नहीं है हमें सेवा करनी है तो हमने इस संस्था का निर्माण किया है हम आज भी अग्रवाल सभा के सदस्य हैं ,उन्होंने नाराज होते हुए कहा है कि मैं जिस संस्था का दो बार अध्यक्ष रहा हूं मेरे द्वारा 2000 से अधिक सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई है आज जब मैंने लिखित में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र मांगा तो लिखित में चुनाव अधिकारी ने यह कहकर मेरे पत्र को रिजेक्ट कर दिया कि आपका नाम सदस्यता सूची में नहीं है मेरे जैसे सैकड़ों कार्यकारिणी के सदस्य वर्तमान पदाधिकारी उनके सूची से नाम गायब है का मतलब साफ है की नियत में खोट है ,मेरे नामांकन फार्म देने से यह बात तय थी कि इनको जीतना मुश्किल हो जाता है इसलिए उन्होंने दस्तावेजों में कूट रचना करते हुए मेरा और जेसे तमाम लोगों का नाम सदस्य सूची से गायब कर दिया जो पिछले 20 सालों से सदस्य भी हैं पदाधिकारी भी है कार्यकारिणी में भी है और सक्रीय भी रहे हैं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments